{"_id":"6a5011287af4f68f0a0ea058","slug":"video-of-bribe-demand-goes-viral-sub-inspector-suspended-lucknow-news-c-13-lko1096-1820155-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित
Fri, 10 Jul 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद थाने में तैनात दरोगा गुड्डू प्रसाद का रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने एसीपी अलीगंज को जांच का आदेश दिया है।
माल के करेंद गांव निवासी विष्णु कुमार द्विवेदी के अनुसार, उनके भाई संतोष कुमार द्विवेदी वर्ष 2023 से लापता हैं और उनकी गुमशुदगी माल थाने में दर्ज है। वर्ष 2026 में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला रहीमाबाद थाने में दर्ज हुआ। इसकी विवेचना दरोगा गुड्डू प्रसाद कर रहे हैं। विष्णु का आरोप है कि दरोगा उनके परिवार पर दबाव बनाकर मामले में राहत देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
वीडियो में रुपयों के लेनेदेन की बात सुनाई दी
बृहस्पतिवार को वायरल हुए करीब 50 सेकंड के वीडियो में दरोगा एक लाख रुपये में बात तय होने का बात कहते दिख रहे हैं। विष्णु ने इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत भी दी है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए डीसीपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच एसीपी अलीगंज करेंगे।
विज्ञापन
दरोगा पर बेटे को पीटने और रुपये लेकर छोड़ने का आरोप
विष्णु ने यह भी आरोप लगाया कि 17 मई को दरोगा दरोगा गुड्डू उनके बेटे शांतनु को घर से उठाकर थाने ले गए। वहां उसके पीटा गया और 25 हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा दिया। पूरा परिवार दरोगा की प्रताड़ना से परेशान है।