फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   victim alleged for conversion and exploitation in madiyaon in lucknow

लव जिहाद: धर्म छिपा प्रेमजाल में फंसाया, बंधक बना किया दुराचार, पढ़वाया निकाह

Tue, 08 Dec 2020 01:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Dec 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
victim alleged for conversion and exploitation in madiyaon in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
मड़ियांव में एक महिला ने वजीरगंज निवासी सैजी अब्बास और उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ बंधक बनाकर दुराचार करने, मारपीट, प्रताड़ना, शोषण और गर्भपात कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद सैजी अब्बास ने अपना नाम अर्जुन बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।
विज्ञापन


इसके बाद दोस्त के घर ले जाकर दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में वह मौलवी और परिवार की बुर्कानशीं महिलाओं को लेकर घर आया और निकाह पढ़वा लिया। छह साल तक वह उसका शोषण करता रहा और उससे छिपाकर दूसरा निकाह भी कर लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली है। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने आठ साल के बेटे के साथ किराये के मकान में रहती है और पेट पालने के लिए दूसरों के घरों में काम करती है। वर्ष 2014 में वजीरगंज के गोलागंज में हैदर मिर्जा रोड निवासी सैजी अब्बास ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैजी ने अपना नाम पहले अर्जुन और फिर मनोज बताया था। वह अक्सर बाइक से उसका पीछा करता और मिलने के लिए बुलाता। एक दिन वह उसे अपने साथ बुद्धेश्वर के पास रहने वाले दोस्त के घर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता रोने लगी तो उसने मांग में सिंदूर भरकर हमेशा साथ रहने का वादा किया।

बेरहमी से करता पिटाई

victim alleged for conversion and exploitation in madiyaon in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद वह अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। पीड़िता का बेटा भी सैजी को अपना पिता कहने लगा। इस दौरान पीड़िता लगातार सैजी से शादी के लिए कहती रही। करीब आठ महीने बाद सैजी अपने साथ मौलवी और परिवार की बुर्कानशीं महिलाओं को लेकर उसके घर आया तब उसका राज खुला।

पीड़िता ने निकाह के लिए मना कर दिया। इस पर उसके परिवार की महिलाओं ने बदनामी कराने की धमकी दी। मजबूरी का फायदा उठाकर उसने निकाह पढ़वा लिया। हालांकि, निकाहनामे में दस्तखत नहीं किए। इसके बाद सैजी उससे पति की तरह संबंध बनाता रहा। इसके बाद जरा-जरा सी बात पर वह उसकी आए दिन बेरहमी से पिटाई करने लगा। 

दो बार कराया गर्भपात

victim alleged for conversion and exploitation in madiyaon in lucknow
पीड़िता का कहना है कि वह दो बार गर्भवती हुई और दोनों बार सैजी ने गर्भपात करा दिया। गर्भपात के वक्त उसकी बहनें कई दिन तक घर में साथ रहती थीं। दो महीने पहले उसने सैजी की मां को फोन किया तो उन्होंने दूसरी महिला से उसके निकाह की बात कहते हुए दोबारा कॉल न करने की चेतावनी दी। तब पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर सैजी अब्बास, उसके पिता मो. अशफाक, बहन बज्जो, शैला व अंशू और सैजी के बहनोई के खिलाफ एफआईआर कराई। 


सलाम सुनकर होता था शक
पीड़िता का कहना है कि वह जब भी सैजी उर्फ अर्जुन उर्फ मनोज से फोन पर बात करती थी तो पीछे से कोई न कोई सलाम कहता था। इस पर वह चौंक जाती थी। सैजी से पूछती कि सलाम क्यों बोल रहा है। क्या तुम मुसलमान हो। इस पर सैजी साफ मना कर देता था। वह कहता था कि टेंट हाउस के ऑफिस में हर तरह के लोग आते-जाते हैं। कोई पीछे से क्या बोल रहा है? इस पर ध्यान न दिया करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed