{"_id":"637dd93da9db755eea3bc2be","slug":"vice-president-reached-lucknow-mayor-samyukta-bhatia-and-deputy-chief-minister-welcomed-the-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति : मेयर संयुक्ता भाटिया और उप मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति : मेयर संयुक्ता भाटिया और उप मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Thu, 24 Nov 2022 01:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Nov 2022 01:09 AM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बेटी कामना के पति कार्तिकेय की मामी रश्मि सिंह का 19 नवंबर को निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थीं। वह उनकी शांति पाठ में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का लखनऊ एयरपोर्ट पर ब्रजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया ने स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को संक्षिप्त निजी दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट पर मेयर संयुक्ता भाटिया और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। पाठक ने धनखड़ को प्रेदश में चल रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की योजनाओं की जानकारी दी। उप राष्ट्रपति ने कई अहम बिंदुओं पर पाठक के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को बेटी की ससुराल में शांति पाठ में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। इसे लेकर शहर में किए गए ट्रैफिक इंतजाम नाकाम रहे और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। उपराष्ट्रपति को एयरपोर्ट से विकासनगर स्थित बेटी की ससुराल पहुंचना था। इसके लिए हवाई अड्डे से लेकर विकासनगर तक तगड़े सुरक्षा इंतजाम थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 11:30 बजे उनके एयरपोर्ट से विकासनगर के लिए निकलने के बाद संबंधित रास्तों को बंद कर दिया गया था। इससे विकासनगर, 1090 चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, बंधा रोड समेत अन्य इलाकों में घंटों वाहन सवारों को जाम से जूझना पड़ा। खास ये कि शहर में वीवीआईपी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं की थी। लोगों को कहना था कि डायवर्जन व्यवस्था लागू हो जाती तो शहरवासी पहले से अलर्ट हो जाते।
विज्ञापन