फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vice President of Women Commission stuck in lift

पहले ही दिन लिफ्ट में फंसी महिला आयोग की उपाध्यक्ष, 10 मिनट नहीं खुला गेट

Mon, 06 Aug 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Vice President of Women Commission stuck in lift
Demo pic

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी के लिए पहला दिन ही बुरे अनुभव वाला रहा। अंजू चौधरी गोमती नगर स्थित आयोग के कार्यालय अपनी समर्थकों संग पहुंची थी।

विज्ञापन


हाथों में बुके लिए उनके समर्थक भूतल पर एक लिफ्ट में सवार हो गए। ओवर लोड होने के कारण जब लिफ्ट का दरवाजा नहीं बंद हुआ तो दो लोगों को उसमें से उतारा गया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा तो बंद हो गया, लेकिन थर्ड फ्लोर पर जाने के लिए जब लिफ्ट का बटन दबाया गया तो वह ऊपर गई ही नहीं।
विज्ञापन


कई बार की मशक्कत के बाद जब लिफ्ट ऊपर नहीं गई तो उसके गेट को खोलने का प्रयास किया गया। लेकिन गेट भी लगभग 10 मिनट तक नहीं खुला। इसी बीच आयोग भवन की बिजली भी चली गई। जिससे लिफ्ट में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उपाध्यक्ष व अन्य महिलाएं घबरा गई। मोबाइल फोन से कॉल करके और गेट को पीट कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। लगभग 15 मिनट के प्रयास के बाद किसी तरह गेट खुला तो सभी लोग सीढ़ियों से राज्य महिला आयोग के तीसरे तल पर स्थित कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed