फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vice chancellors summit in Lucknow.

15 अगस्त तक जारी होंगे शिक्षक भर्ती के विज्ञापन, syllabus में जुड़ेगा स्किल डेवलपमेंट

Fri, 07 Jul 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Jul 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
vice chancellors summit in Lucknow.
बैठक में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

विश्वविद्यालयों में चलने वाले तीन साल के पाठ्यक्रम में छह महीने का स्किल डवलपमेंट का कोर्स जोड़ा जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा भी दी जा सके। स्नातक पाठ्यक्रमों में इसे किस प्रकार शामिल किया जाए, इसका फैसला कुलपतियों पर छोड़ा गया है। रेगुलर कोर्स में यह पाठ्यक्रम अगले शैक्षिक सत्र से जोड़ने जाने की उम्मीद है। यह फैसला बृहस्पतिवार को यहां कुलपति सम्मेलन में लिया गया।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कुलपति सम्मेलन के फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश में कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इसमें मथुरा की वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति, लखनऊ की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावा सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास भुवनेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए 15 अगस्त तक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। शिक्षकों के पद खाली होने से विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कुलपतियों को अपने-अपने यहां पद भरने के लिए कहा गया है। साथ ही तय हुआ कि आगामी सत्र से सभी मार्क्सशीट ऑनलाइन करा ली जाएं। सम्मेलन में राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक, मंत्री एसपी सिंह बघेल व राज्यमंत्री संदीप सिंह के अलावा प्रदेश के 36 में से 32 विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए।

कॉलेजों को संबद्धता के लिए कंप्यूटर लैब व ई-लाइब्रेरी जरूरी

vice chancellors summit in Lucknow.

सम्मेलन में महाविद्यालयों की संबद्धता ऑनलाइन दिए जाने के किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित करने की बात कही गई। संबद्धता की शर्तों में प्रत्येक फैकल्टी में कंप्यूटर लैब व ई-लाइब्रेरी की स्थापना अनिवार्य शर्त के रूप में रखी गई है। ई-लाइब्रेरी में अच्छे शोध पत्रों को ऑनलाइन किया जाएगा।

इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
- शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति की अगुवाई में बनेगी समन्वय समिति।

- विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में क्षेत्रीय भाषा व विदेशी भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

- परीक्षा में सब्जेक्टिव के साथ-साथ ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

- ई-यूनिवर्सिटी नाम से बनेगा पोर्टल, इसमें सभी राज्य विश्वविद्यालय किए जांएगे शामिल।

- रिसर्च के लिए स्टेट लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट हो सकता है शुरू।
कुलपतियों ने मांगा ग्रेड 3 के पदों की भर्ती का अधिकार। अभी ये भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होती हैं।

- शिक्षकों के लिए शुरू हो सकता है वीआरएस।

- शुल्क देकर छात्र अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी ई-मेल पर ले सकेंगे।

- अगले साल से 10 जुलाई से पहले खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, 15 जून तक सभी रिजल्ट होंगे घोषित।

- डेयरी डवलपमेंट पर बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार।

- चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाए।

लेक्चर देने से पहले वेबसाइट पर अपलोड करेंगे शिक्षक

vice chancellors summit in Lucknow.
बैठक में शामिल हुए कुलपति - फोटो : amar ujala

आईआईएम की तर्ज पर शिक्षक अपना लेक्चर दो दिन पहले अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इससे लेक्चर वाले दिन शिक्षक व छात्रों के बीच अच्छा डिस्क्शन हो सकेगा। विश्वविद्यालय पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे दो विभागों से शुरू कर सकते हैं।

वहीं, शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे शोध कार्यों की गुणवत्ता बढ़ेगी। प्रोत्साहन राशि तय करने का अधिकार कुलपतियों को दे दिया गया है। शोध पत्रों को शोध गंगा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव पर नहीं बनी सहमति
सम्मेलन में ज्यादातर कुलपति छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में नहीं दिखे। कुलपतियों ने छात्रसंघ के अलग-अलग मॉडल पेश किए। कुछ कुलपतियों ने कहा कि अभी उनके यहां प्रवेश प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई है, ऐसे में छात्रसंघ पर क्या निर्णय लिया जाए।

नकल रोकने के लिए नियमावली होगी जारी
विश्वविद्यालयों में नकल रोकने के लिए नियमावली जारी की जाएगी। खासतौर पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में परीक्षा में सेल्फ सेंटर नहीं रखे जाएंगे। प्रबंध समिति परीक्षा के दिनों में महाविद्यालय से 200 मीटर दूर रहेगी। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।

सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों की सेवा शर्तें परिनियमावली में हों शामिल

vice chancellors summit in Lucknow.
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने कहा कि स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में नियुक्त शिक्षकों की सेवा शर्तों को विश्वविद्यालय सेवा अधिनियम एवं परिनियमों में समाहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की ओर से स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में संशोधन के लिए समिति का गठन किया गया। यह जल्द ही विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर संशोधित अधिनियम का प्रस्ताव राज्य सरकार को देगी।

राज्यपाल बृहस्पतिवार को कुलपति सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह शुभ संकेत है कि तीन वर्षों के प्रयास के बाद उच्च शिक्षा की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। सभी दीक्षांत समारोह भारतीय परिधान के साथ समय पर कराए गए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र तैनाती की जाए। प्रदेश के पांच नवगठित विश्वविद्यालयों में परिनियमावली अभी तक जारी नहीं हुई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सात राज्य विश्वविद्यालयों की परिनियमावली को अनुमोदन अभी नहीं दिया गया है। इसे जल्द जारी कराया जाए।

स्ववित्तपोषित योजना के तहत उन्हीं पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाए जिनकी मार्केट में डिमांड हो। उन्होंने कुलपतियों से कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराए जाने के लिए विश्वविद्यालय अपेक्षित कार्यवाही करें।

सीएम ने मांगा पांच साल का एक्शन प्लान

vice chancellors summit in Lucknow.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

कुलपति सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एनेक्सी में कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने 15 अगस्त तक सभी विश्वविद्यालयों से उनका विजन डॉक्यूमेंट मांगा है। इसमें कुलपति  बताएंगे कि पांच साल में उनका क्या एक्शन प्लान होगा।

सीएम ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रदेश के विकास के लिए कुछ नया काम करें ताकि बाहर के लोगों की जरूरत न पड़े। सीएम ने इस बात पर चिंता जताई कि देश के 100 विश्वविद्यालयों की सूची में यूपी का कोई भी विवि नहीं है। उन्होंने अगले वर्ष तक इसमें सुधार की अपेक्षा जताई है।

कुलपतियों का कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार करेगी विचार
डॉ. शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में कुलपतियों का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर पांच साल करने तथा शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र 62 से 65 साल करने पर सहमति जताई गई। हालांकि इस पर अंतिम फैसला सरकार करेगी।

कॉमर्स व मैनेजमेंट के कोर्स में शामिल होगा जीएसटी
प्रदेश सरकार विश्वविद्यालयों में कॉमर्स व मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम में जीएसटी को एक विषय के रूप में शामिल करने जा रही है। इस पर कुलपति सम्मेलन में भी सहमति बन गई है। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रत्येक विश्वविद्यालय में जीएसटी पर सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed