फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VHP working president Praveen Togadiya in Lucknow.

तोगड़िया बोले, ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू

Mon, 19 Jan 2015 01:44 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
VHP working president Praveen Togadiya in Lucknow.

विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन में उसके अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया समेत सभी वक्ताओं ने हिंदुओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बाद ही संगठन के स्तर पर कोई उत्सव मनाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने इस बात को सिरे से खारिज किया कि राममंदिर समेत हिंदू हित के मुद्दे उठाने से देश का विकास प्रभावित होगा। साथ ही प्रदेश की सपा सरकार को हिंदू विरोधी बताया।
विज्ञापन


राजधानी में निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज मैदान में रविवार को विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में डॉ. तोगड़िया ने कहा, हम कोई उत्सव उसी दिन मनाएंगे, जब अयोध्या में मंदिर निर्माण पूरा होगा और कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं को दोबारा वहां बसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक हजार साल पहले भारत हर क्षेत्र में सबसे ज्यादा उन्नत राष्ट्र था, फिर वही स्थिति पाना हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा, मुसलमानों के तुष्टीकरण के लिए प्रतिस्पर्द्धा चल रही है।

अखिलेश सरकार इंटर पास मुसलमान बेटियों को 30 हजार रुपये दे रही है, जबकि हिंदुओं की गरीब बेटियों की ओर कोई ध्यान नहीं है।

...तो हिंदुओं की संख्या होती 700 करोड़

VHP working president Praveen Togadiya in Lucknow.

तोगड़िया के अनुसार, 22 हजार से ज्यादा मंदिरों पर सरकारों ने कब्जा कर लिया है लेकिन दूसरे धर्मों के स्थलों पर कब्जा करने का साहस वे नहीं जुटा पातीं। कहा, धर्मांतरण का सबसे ज्यादा शिकार हिंदू ही हुए हैं। अगर धर्मांतरण न होता तो दुनिया में हिंदुओं की संख्या 700 करोड़ होती। उन्होंने धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की वकालत की।

साथ ही कहा कि घर वापसी का सिलसिला मुगल और ब्रिटिश काल में भी नहीं थमा। स्वतंत्र भारत में तो इसके थमने का सवाल ही पैदा नहीं होता। किसी भी हालत में अब धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने भारत में समान नागरिक संहिता लागू करके उसे संवैधानिक हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। आह्वान किया कि हिंदू ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। अगर हिंदू घटे तो देश फिर विभाजित होगा।

कहा, केंद्र सरकार को यह कहकर डराया जा रहा है कि राममंदिर निर्माण और समान नागरिक संहिता सरीखे मुद्दे उठाने से विकास कार्य प्रभावित होंगे। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

मुलायम की नी‌तियों से नहीं मिटेगा सनातन धर्म

VHP working president Praveen Togadiya in Lucknow.

छोटी छावनी अयोध्या के महंत कमल नयन दास ने कहा कि देश में हिंदुओं की काफी दुर्दशा है। फैक्ट्री में बनी चीजें खाने में हमें कोई परहेज नहीं। वहां हम इसकी परवाह नहीं करते कि इन्हें किस जाति या धर्म के लोगों ने बनाया है लेकिन समाज से छुआछूत खत्म करने के लिए आगे आने को तैयार नहीं होते, यह अनुचित है।

उन्होंने हिंदुओं की घर वापसी कराने का सभी को संकल्प भी दिलाया। भास्करानंद महाराज ने भ्रूण और दहेज हत्या की बुराई खत्म करने की अपील की। डॉ. रामेश्वर दास जी महाराज ने कहा, मुस्लिम व ईसाइयों का वोट लेने के लिए राजनेता छद्म धर्मनिरपेक्ष का लबादा ओढ़ लेते हैं।

संत कन्हैया दास ने कहा, हर हिंदू को कम से कम आठ बच्चे पैदा करने चाहिए। दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास जी महाराज ने कहा, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की नीतियों से सनातन धर्म मिटेगा नहीं, बल्कि और मजबूत होगा।

मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, उद्यमी मुरलीधर आहूजा और विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ‘नगीना’ ने भी अपने विचार रखे।

...इस तरह हर हिंदू को मिलेगा रोजगार

VHP working president Praveen Togadiya in Lucknow.

डॉ. तोगड़िया ने विहिप की विकास संबंधी योजनाओं को भी सम्मेलन में रखा। कहा, परिषद इस तरह काम कर रही है कि भविष्य में कोई भी हिंदू भूखा नहीं सोएगा।

हर बच्चे को शिक्षा मिलेगी। मुफ्त इलाज के लिए तो हेल्पलाइन शुरू कर दी गई है। हर नौजवान के लिए रोजगार की व्यवस्था होगी। शून्य लागत वाली कृषि को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

सम्मेलन में दिलाया संकल्प

डॉ. तोगड़िया ने लोगों को कुछ संकल्प भी दिलाए। मसलन, हर व्यक्ति रोज एक मुट्ठी अनाज दान करेगा। कम से कम एक अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्ति को अपना मित्र जरूर बनाएगा। पहली रोटी गाय को देगा।

छुआछूत खत्म करने को आगे आएगा। हर हिंदू व्यापारी एक बेरोजगार हिंदू युवा को रोजगार देगा। इन बातों का पालन करने वाले को उन्होंने सक्रिय हिंदू बताया। कहा, सक्रिय हिंदुओं को यह शपथ लेनी होगी कि देश में कहीं भी मुजफ्फरनगर सरीखी घटनाएं होंगी तो वह चुप नहीं बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed