{"_id":"5bf7b0d7bdec2241ab3387c0","slug":"vhp-speaks-on-dharmsabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विहिप की चेतावनी, कहा- यह धर्मसभा अंतिम, अब सीधे मंदिर निर्माण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप की चेतावनी, कहा- यह धर्मसभा अंतिम, अब सीधे मंदिर निर्माण होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद ने एलान किया है कि अयोध्या में हो रही यह धर्मसभा मंदिर निर्माण के लिए अंतिम धर्मसभा है। अब मंदिर निर्माण के लिए सभाएं, प्रदर्शन और धरना के जरिये संदेश नहीं दिए जाएंगे। विरोधियों को समझाया नहीं जाएगा बल्कि सीधे मंदिर का निर्माण का काम होगा।
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री भोलेन्द की तरफ से जारी बयान में यह बात कही गई। विहिप ने हिंदू समाज से 25 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या पहुंचने का आह्वान भी किया है।
विहिप के संगठन मंत्री ने कहा कि जिस तरह युद्ध से पहले अंगद दूत बनकर रावण को समझाने गए थे। कहा था कि सीता मां को भगवान राम को ससम्मान देकर युद्ध टाल लें। कृष्ण पांडवों के दूत बनकर कौरवों को समझाने गए थे कि पांच गांव ही दे दो ताकि युद्ध न हो। पर, न रावण माना और न कौरव। परिणाम सबके सामने हैं।

राहुल व अखिलेश पर भी निशाना
डेमो
- फोटो : amar ujala
उसी तरह संत समाज भी इस धर्मसभा के जरिये लोगों को समझाना चाह रहे हैं कि मंदिर निर्माण पर हठधर्मिता न करें। धर्मसभा के बाद भी अगर मंदिर विरोधी हठधर्मिता पर अड़े रहें तो उसके नतीजे गंभीर होंगे।
विहिप ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि जनेऊ पहनकर व मानसरोवर की यात्रा से हिंदू बनकर तथा रामनामी दुपट्टा ओढ़कर मंदिर का विरोध करने वालों को यह अंतिम संदेश है। मंदिर निर्माण का विरोध छोड़ दें तो ही अच्छा है। संगठन मंत्री ने हिंदुओं से शुक्रवार को जनजागरण यात्रा निकालकर धर्मसभा का संदेश देने का आह्वान किया है।