अब घर बैठे करवाएं ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी का वेरीफिकेशन
अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) असली है या जाली की जांच कराने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय में धक्के खाने की जरूरत नहीं। डीएल एवं आरसी का सत्यापन घर बैठे होगा।
सिर्फ व्हाट्सएप नंबर 8005441038 पर डीएल एवं आरसी की फोटो सेंट करने के चंद घंटे के बाद ही संबंधित मोबाइल नंबर पर जवाब मिलेगा।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के. रवींद्र नायक ने बुधवार को बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यालय में सेल खोली गई है, जिसमें कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए।
यहां कर सकते हैं आवेदन
ये कर्मचारी कार्यालय दिवस में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे डीएल एवं आरसी का सत्यापन करने के साथ ही बातचीत के दौरान सवालों के जवाब भी देंगे। इसके अलावा आवेदक 24 घंटे वेब पोर्टल http://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत वाहन का सत्यापन इस पोर्टल से किया जा सकेगा।
जबकि लखनऊ, बाराबंकी, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, हापुड़, बिजनौर, शामली, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा एवं बस्ती से जारी हुए डीएल का भी सत्यापन हो सकेगा।