फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Verification begins; mass weddings to take place in October.

Lucknow News: सत्यापन शुरू, अक्तूबर में बजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई

Thu, 24 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Verification begins; mass weddings to take place in October.
लखनऊ। विभाग ने अक्तूबर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जोड़ों का सत्यापन शुरू कराया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार समारोह का आयोजन कर 100-100 जोड़ों की शादियां कराने पर जोर दिया जा रहा है। लखनऊ में चालू वित्तीय वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में सामूहिक शादी समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लखनऊ को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1,563 जोड़ों (वर-वधू) की शादियांं कराने का लक्ष्य मिला है। तिमाही लक्ष्य के सापेक्ष विवाह समारोह के आयोजन के निर्देश हैं। प्रक्रिया पूरी न हो पाने से पहली तिमाही में आयोजन नहीं हो सके। बाद में शुभ लग्न की अड़चन आ गई। अब विभाग अक्तूबर में नवरात्र के दिनों में सामूहिक शादियों के आयोजन की तैयारी में जुटा है। अब तक 800 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। यह कार्य तीन दिन में पूरा करने के लिए कहा गया है। सत्यापन के बाद अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि आवेदन के सत्यापन की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई है। नवरात्र में समारोह का आयोजन कर शादियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कन्या के खाते में जाएंगे 64 हजार
योजना में एक जोड़े (वर-वधू) की शादी पर एक लाख की धनराशि के खर्च का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। वैवाहिक उपहार सामग्री पर 21 हजार और आयोजन पर 15 हजार रुपये खर्च करने की व्यवस्था है। सामग्री खरीद के लिए फर्म चयन की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed