फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles stopped for arrangements of Mahakumbh

Lucknow News: महाकुंभ की व्यवस्था के लिए रोके गए वाहन

Thu, 30 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stopped for arrangements of Mahakumbh
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर आईटीआई मोड के पास महाकुंभ को जाने वाले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
रायबरेली। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार तड़के जिले में श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया गया। बछरावां से लेकर ऊंचाहार तक और सलोन व डलमऊ क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं को रोका गया। दिनभर होल्डिंग एरिया में घंटों रुकने के बाद तमाम लोग लौट गए। बड़े वाहनों के साथ ही छोटे वाहनों को भी हाईवे पर चलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार भोर से ही छोटे-बड़े वाहनों से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को रोकने का काम शुरू हो गया। बछरावां में बस स्टेशन के बगल में अन्य प्रदेश के आई लग्जरी बसों व अन्य गाड़ियों व श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। देखते ही देखते 100 से अधिक बसों को खड़ा करा दिया गया। शाम तक किसी को भी आगे जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


किसी तरह शहर तक पहुंचे वाहनों को आईटीआई मोड़ के पास रोककर आईटीआई परिसर में बने होल्डिंग एरिया में भेज दिया गया। सिविल लाइन से भी किसी को आगे जाने नहीं दिया गया। ऐसे में बछरावां से लेकर शहर तक लोग जाम की समस्या से बेहाल हुए। बछरावां में सुबह तीन बजे से प्रयागराज की ओर जाने वाली बसों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किदवाई पार्क व दयानंद डिग्री कॉलेज में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को रोका गया। अव्यवस्थाओं के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। पीने के पानी के साथ ही महिलाओं के लिए नित्यक्रिया तक की व्यवस्था नहीं की गई। श्रद्धालुओं को बछरावां के साथ ही आईडीटीआर हरचंदपुर, नवाबगंज, ऊंचाहार, सलोन आदि कस्बों में बनाए गए होल्डिंग एरिया में रोका गया।


हरियाणा, नेपाल, पंजाब, गुजरात के श्रद्धालु भी फंसे
बछरावां। कस्बे में रोके गए यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। नेपाल से आए मनजीत, गुजरात निवासी सोहनलाल, हरियाणा निवासी अभिजीत सिंह, नेपाल निवासी रोहतास भट्ट का कहना है कि वह मंगलवार सुबह अपने घरों से बसों से प्रयागराज के लिए निकले थे। बुधवार सुबह उन्हें बछरावां में रोक दिया गया। मौनी अमावस्या पर स्नान की मंशा अधूरी रह गई।


प्रयागराज न जा पाए तो अयोध्या के लिए हुए रवाना
बछरावां। बसों को रोकने पर 50 से अधिक बसों पर सवार श्रद्धालु अयोध्या चले गए। उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सूरजगौड़, वैभव सोनीवाल का कहना है कि करीब 2000 की संख्या हम लोग बसों से प्रयागराज जा रहे थे। रोके जाने के बाद अयोध्या में दर्शन कर घर वापस चले जाएंगे। यात्रा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


डलमऊ में गंगा घाट पहुंचकर लगाई डुबकी
डलमऊ। प्रयागराज जाने से रोके गए तमाम श्रद्धालु डलमऊ पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाने के बाद वापस हो गए। रोके जाने के कारण जाम की समस्या से लोग बेहाल हुए। उदयपुर राजस्थान के शिशुपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, भंवर सिंह, नोएडा के एसके मिश्रा, आलोक कुमार के साथ अन्य लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।


आईजी ने श्रद्धालुओं का जाना हाल
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र प्रशांत कुमार द्वितीय ने बुधवार को यहां पहुंचकर होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष बंदोबस्त के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।




भोजन आते ही टूट पड़े श्रद्धालु
जिले में बनाए गए होल्डिंग एरिया भोजन आते ही श्रद्धालु टूट पड़े। जगतपुर में नवाबगंज में होल्डिंग एरिया में प्रधान शुभेंद्र सिंह, बिन्नो सिंह आदि लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए तहरी की व्यवस्था की। तहरी आते ही श्रद्धालु टूट पड़े। व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, महाविद्यालय व जवाहर इंटर काॅलेज अरखा में पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने उनके भोजन की व्यवस्था की। डिग्री कालेज में नगर के व्यापारियों ने भोजन बनाने व वितरित करने का काम संभाला। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, एनएसपीएस स्कूल में भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed