फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles increased on Prayagraj route, people stuck in jam

Lucknow News: प्रयागराज रूट पर बढ़े वाहन, जाम में फंसे लोग

Sun, 09 Feb 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicles increased on Prayagraj route, people stuck in jam
लालगंज कस्बा में लगा जाम। - फोटो : संवाद
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज रूट पर शनिवार को अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई। असल में प्रधानमंत्री के महाकुंभ स्नान को लेकर चार से पांच फरवरी तक प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। ऐसे में कई श्रद्धालुओं ने महाकुंभ जाने का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया था। अब शनिवार व रविवार को कई सरकारी दफ्तरों में अवकाश के कारण अचानक प्रयागराज रूट पर भीड़ बढ़ गई। ऐसे में जाम की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


प्रयागराज की तरफ अधिक संख्या में वाहन जा रहे हैं, जिससे हाईवे पर यातायात का लोड बढ़ गया है। शहर और बछरावां की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। इस कारण जाम की समस्या खड़ी हो रही है। शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शहर के सिविल लाइन, कैपरगंज, बस स्टैंड पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


पुलिस को यातायात नियंत्रित करने में पसीना बहाना पड़ा। यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सारस मोटल चौराहे पर भी वाहनों को नियंत्रित करना पड़ा। शहर के भीतर भी पुलिस जाम की समस्या से निपटने के लिए दौड़ती नजर आई। सिविल लाइन चौराहे का हाल यह रहा कि हर आधे घंटे में जाम लगता रहा। सुबह नौ बजे से यह समस्या शुरू हुई जो शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के भीतर कैपरगंज में सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से जाम लगता रहा। पॉर्किंग की व्यवस्था न होने से लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर चले गए। इस कारण ई रिक्शा और छोटे वाहनों को सर्विस लेन से गुजरना पड़ा। कचहरी रोड पर भीषण जाम लगा, जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।


बछरावां से टोल प्लाजा पर लगता रहा जाम
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर शनिवार को बछरावां से टोल प्लाजा तक दिनभर जाम लग रहा। भारी संख्या में प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के कारण जाम की स्थिति रही। शनिवार सुबह 5 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया और सुबह 8 बजे तक भीषण जाम लगा रहा।

निजी वाहन से प्रयागराज जा रहे सुनील, सचिन, प्रकाश, जीतू का कहना था कि शनिवार सुबह टोल प्लाजा पर जाम लगा और इस कारण बछरावां तक आने में उनको एक घंटा लग गया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महाकुंभ में शाही स्नान के लिए लोग निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं। जिस कारण टोल टैक्स से बछरावां तक का जाम की स्थिति रही।



नगर में जाम से जूझे लोग
लालगंज। नगर में शनिवार को भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों का खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे नगर के बाईपास रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे करुना बाजार चौराहा, बीरा पासी चौक, गांधी चौराहा सहित नगर की मुख्य सड़क पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। नुक्कड़ चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण बाईपास रोड बंद है। जिससे फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव से रायबरेली, प्रतापगढ़, लखनऊ, बहराइच जाने वाले बड़े वाहन नगर से होकर गुजरते हैं। इस कारण जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed