फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicle Allowance of divyang increased in Uttar Pradesh.

योगी सरकार ने दिव्यांगों का वाहन भत्ता 33.33 फीसदी बढ़ाया

Fri, 23 Aug 2019 12:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Aug 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vehicle Allowance of divyang increased in Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को दिए जा रहे वाहन भत्ते बढ़ा दिए हैं। भत्तों में 33.33 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। खास बात ये है कि राज्य वेतन समिति ने इन भत्तों में दो गुना वृद्धि की सिफारिश की थी, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर कैंची चला दी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार दिव्यांग कर्मियों को अपने कार्यस्थल आने तथा वापस जाने की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए वाहन भत्ते देती है। इसके अलावा शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के राजकीय विद्यालय, मूक तथा बधिर राजकीय विद्यालय तथा राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालयों के शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणी में आने वाले शिक्षकों को वाहन भत्ता देती है। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने इन सभी श्रेणी के भत्तों को पुनरीक्षित करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

इस तरह बढ़े भत्ते

दिव्यांगजन कर्मचारियों को अब ये मिलेंगे भत्ते
कर्मियों का स्तर--अब तक मिल रहा--अब मिलेगा
लेवल-1--450--600
 लेवल-2 से 5 तक--600--800
लेवल-6 व इससे अधिक--750--1000

अक्षम श्रेणी के शिक्षकों का भत्ता
प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका का भत्ता--750--1000
अध्यापक-अध्यापिका का भत्ता--600--800

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed