फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vehicals fired in police station

थाने में खड़ी सीज गाड़ियों जलकर राख

Wed, 05 May 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
vehicals fired in police station
लखनऊ। हसनगंज थाने में मंगलवार को सीज खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से थाने में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उसके आने से पहले ही आग बुझा ली गई।
विज्ञापन

हसनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, मंगलवार शाम की संदिग्ध हालात में थाने के पीछे खड़ी सीज गाड़ियों में अचानक आग लग गई। जब तक जानकारी होती तब तक आग तेज हो चुकी थी और उसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। सूचना दमकल को दी गई लेकिन जब तक दमकल पहुंचती पुलिस कर्मियों व आसपास के लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। खड़ी गाड़ियों में से तीन चारपहिया आग की चपेट में आई हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

दो साल पहले भी लग चुकी है आग
हसनगंज थाने में इससे पहले सीज गाड़ियों में दो साल पहले भी आग लग चुकी है। इसके बाद ही तत्कालीन एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कल्ली पश्चिम में डपिंग यार्ड बनवाया था। अभियान चलाकर राजधानी के सभी थानों में सीज गाड़ियों को वहां पहुंचाया गया था। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि ये गाड़ियां यहां कैसे रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed