फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vedio viral of lady sub inspector

महिला दरोगा ने अपनी टोपी दोस्त को पहनाई, वीडियो वायरल, लगी फटकार

Mon, 10 Jan 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
vedio viral of lady sub inspector
लखनऊ। मोहनलालगंज थाने में तैनात महिला दरोगा कीर्ति सिंह ने अपनी वर्दी की कैप दोस्त को पहना दी। इसका वीडियो भी बनाया गया जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने दरोगा को फटकार लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो को हटाने और आगे से इस तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मोहनलालगंज थाने में दो साल से तैनात कीर्ति सिंह कस्बा बीट प्रभारी हैं। इलाके में महिला दरोगा अक्सर चर्चा में रहती हैं। थाने में आए फरियादियाें से बदमिजाजी से बात करना आम बात है। दरोगा कीर्ति सिंह का उनकी एक दोस्त के साथ वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कीर्ति अपने दोस्त के साथ बैठी हैं। वहीं उनकी दोस्त वर्दी की उत्तर प्रदेश पुलिस का मोनोग्राम लगा हुआ पी-कैप पहने हुए हैं। वीडियो में गाना भी मिक्स किया गया था। इसे सुषमा शरण नाम की महिला ने अपने फेसबुक पर अपलोड किया है। रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अफसरों को सूचना मिली। इसके बाद कीर्ति सिंह को जमकर फटकार लगाई गई। डीसीपी दक्षिण गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, महिला दरोगा को वीडियो तत्काल हटवाने का निर्देश दिया गया है। उन्हें हिदायत भी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की कोई हरकत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed