फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vedam World: Students get inspiration to be positive towards life

वेदम वर्ल्ड : विद्यार्थियों को मिली जीवन के प्रति सकारात्मकता की प्रेरणा

Thu, 16 Oct 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vedam World: Students get inspiration to be positive towards life
बख्शी का तालाब स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को वेदम संवाद वॉयसेस दैट इंस्पायर के तहत प्रे
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को वेदम संवाद वॉयसेस दैट इंस्पायर के तहत प्रेरणादायक आध्यात्मिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें श्रील भक्तिबिबुध बोधायन महाराज ने अपने जीवन-दर्शन और अमूल्य अनुभवों को विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ साझा किया।
विज्ञापन

महाराज ने विद्यार्थियों को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आत्म-अनुशासन के व्यावहारिक उपाय बताए। सत्र विशेष रूप से युवाओं के उन मानसिक और भावनात्मक पहलुओं पर केंद्रित था, जो आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं।
विज्ञापन


वेदम वर्ल्ड स्कूल का संकल्प है कि हर विद्यार्थी में आत्मविश्वास, संतुलित सोच और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास हो। इसके लिए विद्यालय में आध्यात्म और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सफिया उस्मानी ने महाराज को स्मृति चिह्न भेंट किया। विद्यार्थियों ने भी खुले मन से प्रश्न पूछे। महाराज ने जवाब दिया कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन कुछ मिनट अपने अनुभवों और विचारों पर शांत होकर मनन और आत्म-चिंतन करना चाहिए। यह अभ्यास व्यक्ति को अपने उद्देश्य, मूल्य और क्षमता से जोड़ता है।

बख्शी का तालाब स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को वेदम संवाद वॉयसेस दैट इंस्पायर के तहत प्रे

बख्शी का तालाब स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को वेदम संवाद वॉयसेस दैट इंस्पायर के तहत प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed