Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VC incensed over complaints of lake encroachment and extortion from farmers

Lucknow News: झील पर कब्जे और किसानों से वसूली की शिकायत पर भड़के वीसी

Fri, 20 Nov 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
VC incensed over complaints of lake encroachment and extortion from farmers
एलडीए मुख्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते वीसी अनुज सिंह।
लखनऊ। एलडीए मुख्यालय में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस आयोजित हुआ। इसमें जनसुनवाई के दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अफसरों को कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने झील पर कब्जे और किसानों से वसूली की शिकायतों पर नाराजगी जताई। कई अन्य मामलों में भी उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने ऐशबाग स्थित ऐतिहासिक जमुना झील को प्लॉटिंग के लिए मिट्टी डालकर पाटने की शिकायत की। इस पर उपाध्यक्ष ने पीसीएस अफसर प्रभाकर सिंह को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि झील पर कब्जा हो रहा है आप क्या कर रहे हैं। आप पर कार्रवाई करनी होगी। ओएसडी राजीव कुमार से जनसुनवाई की जानकारी मांगने पर वे इधर-उधर देखने लगे। वीसी ने उन्हें भी फटकारा और अफसरों को कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने झील पर कब्जे को गंभीर बताते हुए तत्काल मौके का सर्वे और मूल सीमा जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झील पर कब्जा व प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी से पूछा कि अब तक झील को बचाने के लिए क्या कार्रवाई की गई और फाइल क्यों लंबित रही। राजस्व और नगर निगम से भी समन्वय कर जमीन के रिकॉर्ड की जांच कराने की बात कही। अतिक्रमण हटाने, ध्वस्तीकरण और एफआईआर तक की कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि वीसी के कड़े तेवरों के बावजूद उनके सामने कुछ पीसीएस अफसर मोबाइल देखने में व्यस्त नजर आए। जनसुनवाई में सचिव अतुल कुमार, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी समेत एलडीए के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैमिषनगर योजना में ग्रामीणों से हो रही वसूली
नैमिषनगर योजना में भूमि अधिग्रहण के दौरान ग्रामीणों से वसूली की शिकायतें मिलीं। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार और संविदा पर रखे गए अमीन पर रजिस्ट्री के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया। आरोप है कि लाखों रुपये ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए हैं जिसके साक्ष्य भी मौजूद हैं। सैदापुर के राजू से 2.50 बिस्वा जमीन के लिए 1.20 लाख रुपये घूस मांगी गई। पल्हरी के जगमोहन और सैदापुर के जगतराम से भी दो बिस्वा जमीन के लिए 1.20 लाख रुपये मांगे गए। शीतल ने डेढ़ बीघा जमीन के लिए 12 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
जमीन मुआवजे में फर्जीवाड़ा
प्राधिकरण दिवस में पल्हरी के फुरकान अली ने बताया कि उन्होंने 10 बिस्वा जमीन खरीदी थी, जिसमें से 3.50 बिस्वा बेच दी थी। मुआवजे के दौरान कल्लू नाम के व्यक्ति ने फर्जीवाड़ा कर बाकी सात बिस्वा जमीन अपने नाम करा ली। कल्लू ने सहमति पत्र देकर मुआवजे के लिए आवेदन भी कर दिया। फुरकान अली का आरोप है कि सही कागज होने के बावजूद उनकी जमीन का मुआवजा किसी और को देने की तैयारी हो रही है। यह मामला भी प्राधिकरण दिवस में उठाया गया।

ये मामले भी आए
नेहरू एनक्लेव में अतिक्रमण पर दो पक्षों में बहस हुई। समाजसेविका डॉ. अंजू वार्ष्णेय ने न्याय की गुहार लगाई, जबकि नेहरू एनक्लेव की ही ममता सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। वीसी ने अधिशासी अभियंता अजीत कुमार से इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। राजेंद्रनगर के दीपक अग्रवाल ने विरोधाभासी आदेशों पर सवाल उठाए। उनके 2700 वर्गफीट के मकान को 30 सितंबर को ध्वस्त करने का आदेश हुआ जबकि छह अक्तूबर को जोनल अधिकारी ने नक्शा पास होने की रिपोर्ट दी। जानकीपुरम सेक्टर-एच के सर्वेंद्र सिंह की पुश्तैनी जमीन अधिग्रहण के बाद नियोजन न होने से खाली पड़ी रही। उन्होंने पूरा पैसा देने की पेशकश कर जमीन आवंटित करने की मांग की लेकिन आवंटन नहीं हुआ। अब जमीन पर दोबारा पक्का अवैध निर्माण हो गया है।

 एलडीए मुख्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते वीसी अनुज सिंह।

एलडीए मुख्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते वीसी अनुज सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed