फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vc care fund declared in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में वीसी केयर फंड में 50 हजार रुपये तक की मिलेगी सहायता

Mon, 28 Mar 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
vc care fund declared in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि के जरूरतमंद छात्रों के आर्थिक सहयोग के लिए वीसी केयर फंड की स्थापना की घोषणा की थी। अब विवि की वित्त समिति ने इसके लिए तैयार मानकों पर मुहर लगा दी है। इसके अनुसार एक विद्यार्थी को एक सत्र में अधिकतम 50 हजार रुपये तक का सहयोग मिल सकेगा। वहीं पांच हजार से कम का इसके लिए आर्थिक सहयोग नहीं कर सकते हैं। विवि प्रशासन के अनुसार इसके लिए एकत्र निधि का प्रबंधन एक समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें अधिष्ठाता छात्र कल्याण, वित्त अधिकारी व कुलपति द्वारा नामित दो प्रोफेसरों के साथ एक छात्र प्रतिनिधि भी शामिल होगा। वीसी केयर फंड का संचालन डीएसडब्ल्यू व वित्त अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। कुलपति के अनुमोदन पर इसका प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि फंड के लिए वही छात्र पात्र होंगे, जिन्हें किसी भी अन्य श्रोत से कोई वित्तीय मदद न मिल रही हो। साथ ही छात्र को किसी प्रकार का दंड न मिला हो। एक सत्र में विद्यार्थी को एक ही बार वीसी केयर फंड का लाभ मिलेगा। वीसी केयर फंड के लिए सहयोग भारतीय व भारतीय मूल के विदेशी नागरिक, संस्थाओं द्वारा दिया जा सकेगा। यदि कोई दान किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए आता है तो फंड का उपयोग उसी के लिए ही किया जाएगा। दान के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है, लेकिन न्यूनतम पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। कुलपति प्रो. आलोक राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूत्र वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के क्रम में यह कवायद शुरू की गई है। उन्होंने विवि के पूर्व छात्रों व समाज के विशिष्ट जनों का आह्वान किया कि वो छात्रों के हित में आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed