फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VC and doctors of KGMU will come from cycle on every Wednesday

केजीएमयू में पर्यावरण के लिए शुरू हुई नई मुहिम, वीसी ने लिया ये बड़ा फैसला

Thu, 20 Sep 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Sep 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
VC and doctors of KGMU will come from cycle on every Wednesday
- फोटो : डेमो
केजीएमयू ने पर्यावरण संरक्षण की एक नई मुहिम ‘नो कार, बुधवार’ शुरू की। इसके तहत वीसी डॉ. एमएलबी भट्ट ने अन्य प्रोफेसरों के साथ परिसर में साइकिल चलाई और तय किया कि हफ्ते में एक दिन सभी डॉक्टर साइकिल से आएंगे। 
विज्ञापन


कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि मरीजों की सेहत को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया जा रहा है। यहां आने वाले ज्यादातर लोग कार, बाइक आदि से आते हैं।
विज्ञापन


यदि सप्ताह में एक दिन लोग साइकिल से आए तो पर्यावरण संरक्षण को काफी बल मिलेगा। इसी को ध्यान में रखकर हर बुधवार को साइकिल से कार्यालय आने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागाध्यक्षों को दिया निर्देश

VC and doctors of KGMU will come from cycle on every Wednesday
केजीएमयू वीसी व अन्य डॉक्टरों ने चलाई साइकिल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार, ट्रॉमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह, इमरजेंसी मेडिसन के विभागाध्यक्ष डॉ. हैदर अब्बास, डॉ. सिद्वार्थ कुंवर भी मौजूद रहे।

कुलपति की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि हर बुधवार को साइकिल से आना खुद की सेहत के साथ मरीजों की सेहत के लिए जरूरी है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छत्राएं हर बुधवार को साइकिल का प्रयोग करें। बेहद जरूरी हो तभी वाहन का प्रयोग करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed