Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vat Savitri Vrat is tomorrow; an auspicious conjunction with Shani Jayanti will form.

Lucknow News: वट सावित्री व्रत कल, शनि जयंती का बनेगा शुभ संयोग

Fri, 15 May 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat is tomorrow; an auspicious conjunction with Shani Jayanti will form.
लखनऊ। शनिवार को श्रद्धा और आस्था का विशेष संयोग बनेगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए वट सावित्री व्रत रखेंगी। वहीं न्याय के देवता भगवान शनि की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने से इस बार शनैश्चरी अमावस्या का दुर्लभ योग बन रहा है। सीतापुर रोड स्थित हाथी बाबा मंदिर के ज्योतिषाचार्य आनंद दुबे ने बताया कि ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं बरगद के वृक्ष की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधती हैं और माता सावित्री का स्मरण करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि बरगद के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। उन्होंने बताया कि इसी तिथि पर भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र शनि देव का जन्म हुआ था। शनि जयंती पर पूजन, मंत्र जाप, दान-पुण्य और तेल अर्पण का विशेष महत्व माना गया है। शनि की ढैया और साढ़ेसाती से प्रभावित लोगों के लिए यह दिन विशेष फलदायी रहेगा। मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed