{"_id":"5a9d18f34f1c1b0d658b5a20","slug":"vasim-rizvi-wants-conflicts-in-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश का माहौल खराब करना चाहते हैं वसीम रिजवी: इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का माहौल खराब करना चाहते हैं वसीम रिजवी: इकबाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Mar 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
मोमिन अंसार सभा की बैठक में मौजूद इकबाल अंसारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी (स्व. हाशिम अंसारी के पुत्र) ने कहा, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी सीबीआई जांच से बचने और दोबारा बोर्ड का चेयरमैन बनने के लिए अयोध्या मामले में अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
वह विदेशी ताकतों के इशारे पर देश का माहौल खराब करने पर तुले हैं। मोमिन अंसार सभा की बैठक में शामिल होने आए इकबाल अंसारी ने कहा, मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा, हमें मान्य होगा।
विज्ञापन
सुलह-समझौते के प्रति कोई संजीदा नहीं है बल्कि इस तरह की बयानबाजी करने वाले सिर्फ राजनीतिक फायदा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
अयोध्या में हम लोग मिलजुल कर रहते हैं, साधु संतों के साथ सभी त्योहारों में शामिल होते हैं लेकिन अयोध्या के बाहर के लोग विदेशी ताकतों के इशारे पर भाईचारा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार वसीम रिजवी की संपत्ति की जांच कराए : अकील
पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अकील खान ने कहा कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने वक्फ संपत्तियों से अकूत संपत्ति जुटाई है।
रिजवी अवैध रूप से अर्जित की हुई संपत्ति बचाने के लिए आए दिन मंदिर, मस्जिद और मदरसों पर बयान देकर भाजपा से नजदीकी बढ़ाकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। उन्होंने रिजवी की संपत्ति की जांच कराने की मांग करते हुए कहा, जल्द ही वह इस बाबत मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।
रिजवी अवैध रूप से अर्जित की हुई संपत्ति बचाने के लिए आए दिन मंदिर, मस्जिद और मदरसों पर बयान देकर भाजपा से नजदीकी बढ़ाकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। उन्होंने रिजवी की संपत्ति की जांच कराने की मांग करते हुए कहा, जल्द ही वह इस बाबत मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।