फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi three days visit to sultanpur

हिंदु-मुसलमान की इस कविता के सहारे वरुण गांधी से साधा ग्रामीणों से संवाद

Sun, 29 Apr 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Apr 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
varun gandhi three days visit to sultanpur
जनसभा को संबोधित करते वरुण गांधी।

वरुण गांधी ने कहा है कि देश में असली लोकतंत्र तभी आएगा जब हर किसी को उसका हिस्सा मिलेगा। बीजेपी सांसद रविवार को सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


देश में सामाजिक और आर्थिक ऊंच नीच को उन्होंने देश के लिए नुकसानदेह बताया। उन्होंने कहा कि देश में एकता बनाए रखने के लिए सभी को सोचना होगा। जब देश में एकता बनी रहेगी और शांति स्थापित होगी तभी देश आएग बढ़ेगा। 
विज्ञापन


वरुण गांधी तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे हैं। दौरे के पहले दिन वह इसौली विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा सरकारें आएंगी और जाएंगी पर देश हमेशा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं के लिए आगे आने की अपील की और अपने विकास की योजनाएं बनाकर खुद से सीधा संवाद स्थापित करने को कहा। ग्रामीण विकास पर वरुण गांधी ने कहा, हमारी कोशिश है कि गांव के लोग शहर के लोगों के बराबर हों। उनके पास पक्का घर और काम हो।

सांसद ने कहा कि चुनाव के दौरान नेता वोट मांगने आते हैं। लेकिन यह दौरा वोट के लिए नहीं बल्कि रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए है। क्योंकि रिश्ते चुनाव के बाद के समय में ही बनते हैं।


इस दौरान उन्होंने एक कविता की कुछ पंक्तियों को सुनाकर गांव में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कविता की पंक्तियां कुछ इस प्रकार थीं- आसमान में पतंगे भी अब हैरान हैं, घर की छतें भी हिन्दू-मुसलमान हैं।
उन्होंने कहा कि गांव में मंदिर और मस्जिद एकता के केन्द्र हैं। हम अपने बुर्जुगों के योगदान को मिट्टी में न मिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed