फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi filed his papers nomination

वरुण ने तोड़ी चुप्पी, प्रियंका को दी 'इमोशनल स्पीच'

Tue, 15 Apr 2014 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Apr 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
varun gandhi filed his papers nomination

आखिरकार भाजपा के फायरब्रांड नेता वरुण गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के बयान पर चुप्पी तोड़ दी है। वरुण ने प्रियंका का नाम लिए बगैर हमला बोलते हुए कहा कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी न समझा जाए।

विज्ञापन


वरुण ने प्रियंका के व्यक्तिगत हमले का जवाब देते हुए कहा कि मैंने किसी पर निजी हमला नहीं किया है। दूसरे भी निजी हमला करने से बचें।

वरुण ने कहा कि मैंने पिछले 10 साल में कभी किसी पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं की है। लिहाजा, मैं चाहूंगा कि राजनीति सामाजिक मुद्दों की हो।

सुल्तानपुर में पर्चा दाखिल करने के बाद अपने समर्थकों के सामने भाषण देते हुए उन्होंने यह भी कह दिया मैं सामान्य परिवार का लड़का हूं, इसलिए मुझे नेता नहीं बेटा मानकर आशीर्वाद दीजिए।

विज्ञापन

बड़े सलीके से दे दिया जवाब

varun gandhi filed his papers nomination

वरुण गांधी को लोग जिस रूप में अक्सर देखते आए हैं, उस छवि को तोड़ते हुए उन्होंने बेहद सलीके से अपनी बहन प्रियंका को नसीहत दे डाली।

उन्होंने कहा कि मैं परिवार को शत्रु नहीं मानता हूं। वरुण ने यह भी कहा कि राजनीति में आते वक्त ही यह तय कर लिया था कि परिवार के खिलाफ कुछ नहीं ‌बोलूंगा।

इस मौके पर वरुण ने इमोशनल अपील भी की। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे पिता संजय गांधी की बहुत याद आ रही है। वरुण ने बताया कि उनके पिता का सपना बहुत बड़ा था, जिसे उन्हें पूरा करना है।

वरुण ने यह भी कहा कि देश का रास्ता ही मेरा रास्ता है।

अपनी बात का पक्का हूं मैं

varun gandhi filed his papers nomination

वरुण ने इस बा‌बत एक पत्र भी लिखा और उन्होंने अपने मन की सारी बात कह डाली। उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि हम लोग रिश्तों में‌ विश्वास करते हैं, इस‌लिए परिवार के खिलाफ नहीं बोलूंगा।

वरुण ने यह भी ऐलान कर दिया कि हमेशा की तरह वो अपनी वादे पर कायम हैं और उसके मुताबिक वह अपने परिवार के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं अमेठी और रायबरेली में प्रचार नहीं करूंगा, और मैं अपनी बात का पक्का हूं।

वरुण ने मोदी की तारीफ में भी कसीदे पढ़े और कहा ‌कि इस देश को मोदी जैसे नेता की जरूरत है। उन्होंने राहुल और प्रियंका पर जरूर हमला बोला और कहा कि नेता के बेटे-बेटियों से देश नहीं बढ़ता।

विज्ञापन

सुल्तानपुर में दाखिल किया पर्चा

varun gandhi filed his papers nomination

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सुल्तानपुर से प्रत्याशी वरुण गांधी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

वह जिले के 10 दिवसीय दौरे पर सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि उनकी खामोशी को कमजोरी  समझने की भूल न करें।

अमहट स्थित हवाई पट्टी पर अपने विशेष विमान से उतरने के बाद वरुण गांधी सीधे अपने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे।

आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नामांकन तैयारियों की जानकारी ली, उसके बाद करीब 12 बजे वरुण गांधी नामांकन के लिए शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकले।

पर, वरुण पर फिर बरसीं प्रियंका

varun gandhi filed his papers nomination

वरुण की इमोशनल स्पीच पर प्रियंका गांधी ने फिर हमला बोला है। भले ही वरुण कह रहे हों कि वह परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन प्रियंका उन्हें शायद मजबूर कर रही हैं।

वरुण के बयान के ठीक ‌बाद उस पर अमेठी में प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा कि वरुण ने परिवार के साथ विश्वासघात किया है।

अब देखना यह है कि जवाब वरुण देते हैं या उनकी मां मेनका गांधी, जिन्होंने पहले भी प्रियंका की नसीहत का करारा जवाब दिया था।

प्रियंका ने इस तरह बोला था हमला

varun gandhi filed his papers nomination

महज ढाई मिनट की इस वीडियो क्लिप में पहली बार प्रियंका गांधी को अपने चचेरे भाई वरुण गांधी पर हमला बोलते हुए देखा गया।

वह पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रही हैं कि यह सच है कि वरुण उनके छोटे भाई हैं, लेकिन वह अपनी राह से भटक गए हैं। अब ये लोगों की जिम्मेदारी है कि उन्हें वापस सही राह पर लाएं।

यह मीटिंग बंद दरवाजों में मुंशीगंज के गेस्ट हाउस में हुई थी। इसमें प्रियंका ने यह भी कहा कि भले ही वो मेरे भाई हैं और सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आप उन्हें गांधी मत समझिए।

गांधी परिवार ने देश के लिए अपना खून बहाया है। उन्हें यह समझना होगा कि राजनीति तोड़ने वाली नहीं हो सकती, इससे लोगों को जोड़ना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed