फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi attended a programme in sultanpur

'सपनों का घर' आंदोलन शुरू करेंगे भाजपा सांसद वरुण गांधी, बनाएंगे पांच हजार घर

Tue, 17 Oct 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi attended a programme in sultanpur
वरुण गांधी

भाजपा सांसद वरुण गांधी जनवरी माह से सपनों का घर आंदोलन शुरू करेंगे। इस आंदोलन के जरिए वे जरूरतमंदों के लिए अपने वेतन से पांच हजार मकान बनवाएंगे। सोमवार को सुल्तानपुर शहर के तिकोनिया पार्क में 100 जरूरतमंदों को दीपावली के मौके पर अपने वेतन से ठेला, सिलाई मशीन वितरित करते हुए यह बातें कहीं।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि उनका लक्ष्य जरूरतमंदों को अपने पैरों पर खड़ा करना है। जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वे उनका प्रशिक्षण कराएंगे। अगले दौरे में वे प्रतापगढ़, अमेठी, जौनपुर, अंबेडकरनगर का दौरा कर वहां अच्छा कार्य कर रहे समाजसेवियों से बात करेंगे। उन्हें सुल्तानपुर लाकर जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को प्रशिक्षित कराएंगे। प्रशिक्षण पाकर महिलाएं व पुरुष आचार, मुरब्बा, कपड़ा व साड़ी बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद भी लोग याद कर सकें।
विज्ञापन


समाज में कोई ऊंचा-नीचा नहीं। एक ही भगवान ने सबको बनाया है। यह बात अलग है कि कोई किसी को मानता है कोई किसी को। दोहराया कि मैं चुनाव जीतने-हारने नहीं बल्कि संदेश देने आया हूं कि राजनीति में मेरा लक्ष्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि समाजसेवा करना है। चाहता हूं कि लोगों को एक दिन का नहीं बल्कि जिंदगी भर का दीया (दीपक) मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोगाें को पैरों पर नहीं बल्कि कंधे पर बिठाना चाह रहे हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, संतबक्श सिंह चुन्नू, श्याम बहादुर पांडेय, प्रवीण अग्रवाल, भावना सिंह, विजय सिंह रघुवंशी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed