फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi and his public meet

'वरुण वाणी' से चौपट न हो जाए भाजपा का सियासी खेल

Fri, 04 Apr 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Apr 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi and his public meet

वरुण गांधी का अपनी सभाओं में नरेंद्र मोदी और पार्टी की बजाए खुद का एजेंडा पेश करना।

विज्ञापन


साथ ही दादी इंदिरा गांधी और पिता संजय गांधी की सराहना, भाजपा और उसके आनुषांगिक संगठन हजम नहीं कर पा रहे हैं।

स्मृति ईरानी विकास के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरने की मंशा पाले हैं लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वरुण ने अमेठी के विकास की सराहना कर हास्यास्पद स्थिति पैदा कर दी है।

इस तरह माना जा रहा है कि वरुण ने भाजपा की स्मृति ईरानी की राह थोड़ी मुश्किल कर दी है।

पारिवारिक रिश्ते का दिया हवाला

varun gandhi and his public meet

11 फरवरी को कादीपुर में जनसभा करने के बाद वरुण गांधी सुल्तानपुर संसदीय सीट पर कई नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं।


उनकी सभाओं की खास बात यह रही कि कहीं भी उन्होंने न तो पार्टी का जिक्र किया न ही भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का।

सभाओं में खुद के एजेंडे की चर्चा की। पारिवारिक रिश्ते का हवाला देकर दादी इंदिरा गांधी और पिता संजय गांधी की सराहना की, जिन्हें देश में आपातकाल लागू करने का जिम्मेदार बताकर भाजपा कांग्रेस को घेरती रही है।

उसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार न करने की बात से पार्टी फिर असहज हुई। रही-सही कसर वरुण गांधी ने अमेठी के विकास की सराहना कर पूरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल न हो खराब इसलिए साधी है चुप्पी

varun gandhi and his public meet

अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी में विकास के मुद्दे पर घेरने का ऐलान किया था।

वे अभी अमेठी पहुंची भी नहीं हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने राहुल गांधी के कार्यों की सराहना कर स्थिति हास्यास्पद बना दी है।

वरुण गांधी की वाणी पर उनकी पार्टी में दबे स्वर उभरने लगे हैं। हालांकि चुनावी माहौल बिगड़ने के अंदेशे से अभी इस मुद्दे पर कोई मुखर नहीं हुआ है।

विज्ञापन

'वरुण अभी राजनीति सीख रहे हैं'

varun gandhi and his public meet

इस बार पीलीभीत से चुनाव लड़ रही मेनका गांधी ने मी‌‌डिया से इस बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी सीधे हैं और उनसे उनकी बातचीत हुई है।

मेनका ने कहा, "वरुण बहुत सीधे हैं। मैंने उन्हें समझाया है। दरअसल, पिछले 45 साल में अमेठी में कोई विकास नहीं हुआ है। मैंने उनसे कहा है कि जब तक अपने आप न जांचों-परखों तब तक यकीन न करो।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी कहा है कि वरुण गांधी अभी सीख रहे हैं और उनके इस बयान पर बवाल मचाना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed