{"_id":"823327fe937b147c9dd67a131b18badb","slug":"various-trains-will-be-started-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पटरी पर लौटेंगी ये ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पटरी पर लौटेंगी ये ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Mar 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के नाम पर दिसंबर माह से रद चल रही सुल्तानपुर पैसेंजर सहित 24 ट्रेनों का संचालन आखिरकार एक मार्च से शुरू हो जाएगा। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने इन ट्रेनों के संचालन के आदेश जारी कर दिये।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड सुल्तानपुर पैसेंजर सहित सभी रद ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए लखनऊ मंडल प्रशासन को निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
यह ट्रेन दिसंबर से निरस्त चल रही थी। चारबाग स्टेशन पर आने वाली ट्रेन 14265 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव करने से कई यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
जनता एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया था। उधर ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के केंद्रीय महासचिव एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 26 फरवरी को रायबरेली में सोनिया गांधी से मुलाकात की।
जोनल संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि ड्राइवर व गार्ड के माइलेज रेट और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।