फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varanasi South: Politics rotating on the axis of religion-action, direct competition between BJP and SP, the performance of BSP and Congress will decide the result

वाराणसी दक्षिण : धर्म-कर्म की धुरी पर घूम रही सियासत, भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर, बसपा और कांग्रेस का प्रदर्शन तय करेगा परिणाम

Fri, 04 Mar 2022 09:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Mar 2022 09:58 AM IST
सार

तीन दशक से इस विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे भाजपा के विजय रथ की रफ्तार थामने के लिए सपा ने इस बार मजबूत घेरेबंदी की है। बहरहाल, बसपा के दिनेश कसौधन गुप्ता और कांग्रेस की मुदिता कपूर के प्रदर्शन पर भी काफी हद तक परिणाम निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Varanasi South: Politics rotating on the axis of religion-action, direct competition between BJP and SP, the performance of BSP and Congress will decide the result
भाजपा प्रत्याशी डाक्टर नीलकंठ तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर दक्षिणी सीट पर इस बार गंगा के समानांतर ही राजनीति की धारा भी प्रवाहित हो रही है। 30 साल से कब्जे वाली इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के सामने सपा ने महामृत्युंजय मंदिर के महंत कामेश्वर नाथ दीक्षित उर्फ  किशन को उतारा है। तीन दशक से इस विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे भाजपा के विजय रथ की रफ्तार थामने के लिए सपा ने इस बार मजबूत घेरेबंदी की है। बहरहाल, बसपा के दिनेश कसौधन गुप्ता और कांग्रेस की मुदिता कपूर के प्रदर्शन पर भी काफी हद तक परिणाम निर्भर करेगा।

विज्ञापन


इस सीट पर ब्राह्मण और वैश्य मतदाता निर्णायक की भूमिका में हैं। मुस्लिम और दलितों की अच्छी तादाद अलग समीकरणों की ओर भी इशारा करते हैं। भाजपा जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य और भव्य स्वरूप के जरिये हिंदू मतों को एकजुट करने में जुटी है, तो सपा मुस्लिमों पर भरोसे के साथ हिंदू मतों में सेंधमारी के हर संभव प्रयास में लगी है। कांग्रेस भी मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के साथ पंजाबी, सिंधी और हिंदू मतों को अपनी ओर करना चाहती है। सर्वसमाज के नारे के साथ बसपा भी मैदान में है।
विज्ञापन


भाजपा ने 2017 में सात बार के दिग्गज श्यामदेव राय चौधरी का टिकट काट दिया था। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पिछले चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को 17 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया था। इस बार के बदले समीकरण में शहर दक्षिणी की लड़ाई रोचक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण  60 हजार
मल्लाह 40 हजार
वैश्य 50 हजार
मुस्लिम 60 हजार
बंगाली  20 हजार

2017 का चुनाव परिणाम
डॉ. नीलकंठ तिवारी, भाजपा 92,560
राजेश मिश्रा, कांग्रेस 75,334
राकेश त्रिपाठी, बसपा   5922

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed