फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varanasi intercity suspended

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी दो अप्रैल तक निरस्त

Sun, 27 Mar 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
varanasi intercity suspended
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अमेठी, मिसरौली, अंतु स्टेशन पर डबलिंग के बाद नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस कारण शनिवार से दो अप्रैल तक लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी निरस्त रहेगी। वहीं, जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।
विज्ञापन

ट्रेन 14203/04 लखनऊ -वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 मार्च से दो अप्रैल तक और 14219/20 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी वाया अमेठी 28 मार्च से दो अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं, 12183 भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 27, 29 व एक अप्रैल को रायबरेली में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस 28 व 30 मार्च तथा 02 अप्रैल को रायबरेली से ही चलेगी। रायबरेली तथा प्रतापगढ के बीच ट्र्रेन निरस्त रहेगी। उधर, जनता एक्सप्रेस 27 मार्च से दो अप्रैल तक जंघई, फाफामऊ, ऊंचाहार, रायबरेली के रास्ते चलेगी। पटना से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस 29 मार्च और दो अप्रैल को वाराणसी, अयोध्या छावनी, लखनऊ होकर रवाना होगी।
विज्ञापन

बदले रूट से चलेगी लखनऊ छपरा एक्सप्रेस
लखनऊ। लखनऊ से छपरा के बीच चलने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस शनिवार से दो अप्रैल तक बदले रूट से चलेगी। ट्रेन औड़िहार, मऊ, फेफना के रास्ते रवाना होगी। वहीं, आनंदविहार से मऊ वाया लखनऊ चलने वाली आनंदविहार मऊ एक्सप्रेस 27 मार्च व एक अप्रैल को औंड़िहार व मऊ होकर चलेगी। उधर, छपरा-सूरत एक्सप्रेस 30 मार्च को छपरा, भटनी, औंड़िहार के रास्ते आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed