{"_id":"646677f0e06bd2a1cc0289c4","slug":"varanasi-commissioner-mutha-ashok-jain-s-difficulties-may-increase-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Case: व्हाट्सएप चैट आई सामने, बढ़ सकती हैं वाराणसी के कमिश्नर मुथा अशोक जैन की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aryan Khan Case: व्हाट्सएप चैट आई सामने, बढ़ सकती हैं वाराणसी के कमिश्नर मुथा अशोक जैन की मुश्किलें
Fri, 19 May 2023 10:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 10:07 AM IST
सार
इस मामले में शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये मांगने के आरोपी एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जद में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन भी आ रहे हैं, जो उस दौरान एनसीबी में उप महानिदेशक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
मुथा अशोक जैन
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के छापे में गिरफ्तार मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये मांगने के आरोपी एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जद में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन भी आ रहे हैं, जो उस दौरान एनसीबी में उप महानिदेशक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
दरअसल, इस प्रकरण को लेकर अदालत में दाखिल एक याचिका में समीर वानखेड़े और मुथा अशोक जैन के बीच हुई व्हाट्सएप पर बातचीत का ब्योरा भी दिया गया है। इसमें दावा किया गया है कि मुथा अशोक जैन आरोपी आर्यन खान को रिमांड पर लेने के लिए समीर वानखेड़े पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के तत्कालीन मंत्री नवाब मलिक ने उस दौरान समीर वानखेड़े पर तमाम आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद मुथा अशोक जैन ने उनको आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया था। सीबीआई की एफआईआर के बाद अब मुथा अशोक जैन से भी इस प्रकरण को लेकर पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन