फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varanasi, Basti, Kanpur and Bareilly win

Lucknow News: वाराणसी, बस्ती, कानपुर व बरेली की जीत

Sat, 01 Nov 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Varanasi, Basti, Kanpur and Bareilly win
राज्यस्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में भिड़ते खिलाड़ी

विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी मंडल ने राज्यस्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। दूसरी ओर बस्ती, बरेली और कानपुर मंडल की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में वाराणसी ने प्रयागराज को 14-5 से हराकर जीत दर्ज की। वाराणसी ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बना ली और प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिए। टीम की ओर से मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर रेशमा ने सर्वाधिक 7 गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बस्ती मंडल ने सहारनपुर मंडल को 28-7 से हराया। यह मैच भी एकतरफा रहा। बस्ती की जीत में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर मान्या ने दमदार खेल दिखाते हुए सर्वाधिक 9 गोल करने में सफलता हासिल की। कम स्कोर के मैच में बरेली ने देवीपाटन मंडल को 7-3 से हराया। यह मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें दोनों ही टीमों को गोल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर कानपुर मंडल ने ठोस रक्षा पंक्ति और तेज हमले के दम पर कम स्कोर के एक अन्य मैच में मुरादाबाद मंडल को 7-1 से पराजित किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आरपी सिंह (खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश) ने विशिष्ट अतिथि डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) एवं डाॅ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डाॅ. अतुल सिन्हा ने किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय, संयुक्त सचिव बैजनाथ, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन परमेंद्र सिंह, लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डाॅ. सुमंत पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed