{"_id":"6ac2c130e4895efb09013005","slug":"varanasi-athletes-dominated-the-state-athletics-meet-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1951852-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्य एथलेटिक्स में वाराणसी के एथलीटों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्य एथलेटिक्स में वाराणसी के एथलीटों का रहा दबदबा
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी के एथलीटों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (बी) में अपना दबदबा कायम किया। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स स्टेडियम में रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन वाराणसी के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक आठ पदक अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहें।
वाराणसी की खुशी पटेल ने दोहरी स्वर्णिम सफलता दर्ज की। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह, लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बालिका अंडर-20 के 5000 मीटर रेस वॉक में वाराणसी की शिखा यादव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उसी जिले की बंदना यादव ने रजत पदक हासिल किया। बालिका अंडर-18 लंबी कूद में वाराणसी की खुशी पटेल 5.56 मीटर की छलांग लगाकर विजेता बनीं। इसी स्पर्धा में वाराणसी की जगत नंदनी पटेल ने 5.32 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
बालिका अंडर-18 के 100 मीटर बाधा दौड़ में खुशी पटेल ने स्वर्ण और काजल कुमारी ने कांस्य पदक जीता। बालिका अंडर-18 में 3000 मीटर रेस वॉक में वाराणसी की काजल पटेल ने रजत पदक हासिल किया। बालिका अंडर-20 में 100 मीटर बाधा दौड़ में गुंजन यादव ने सभी को पीछे छोड़ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा, जो 23 से 27 अक्तूबर तक खेली जाएगी।