फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vanquit halls and marriage lawns will be available on cheaper rent even in small towns

छोटे शहरों में भी सस्ते किराये पर मिलेंगे वैंक्विट हाल व मैरिज लॉन

Wed, 13 Jan 2021 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jan 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Vanquit halls and marriage lawns will be available on cheaper rent even in small towns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नगर निगमों की तरह अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों द्वारा भी वैंक्विट हाल या लान का निर्माण कराया जाएगा। इसे छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को भी शादी-ब्याह व अन्य कार्यक्रमों के लिए सस्ते किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा। नगर विकास इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभाग द्वारा सरकार से फरवरी में पेश होने वाले बजट में इस योजना के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। बजट मिलने के बाद इस योजना पर अमल शुरू हो सकेगा। इसका सबसे अधिक फायदा छोटे शहरों में मध्यम व अल्प आय वर्ग को होगा। उन्हें अब अधिक महंगे किराये पर हाल व वैंक्विट लेने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक नगर निगम ही बड़े शहरों में अपने बजट से वैंक्विट हाल या मैरिज हाल व कम्यूनिटी हाल बनवा रखा है। इनके किराये का दर काफी महंगे रखे गए हैं। जिससे मध्यम वर्गीय लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। छोटे शहरों में यह सुविधा न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि किसी शहर में यह सुविधा है भी तो वह काफी खराब स्थिति में है। इसके मद्देनजर ही नगर विकास विभाग ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों वाले शहरों में इसी तरह से  वैंक्विट हाल या मैरिज हाल व कम्यूनिटी हाल बनाने की योजना लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी बजट में नई योजनाओं को प्रस्तावित करने को लेकर हुई चर्चा विभाग ने इस योजना को भी रखा था जिसपर विचार-विमर्श करने के बाद यह सहमति बन गई है कि छोटे शहरों में  वैंक्विट हाल या मैरिज हाल व कम्यूनिटी हाल बनवाने से संबंधित इस योजना के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकायों की जमीन पर बनेंग मैरिज हॉल
प्रस्ताव के मुताबिक छोटे शहरों में खाली पड़ी नगर निकायों की जमीन पर ही वैंक्विट हाल या मैरिज हाल व कम्यूनिटी हाल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें कुछ कमरों के अलावा लॉन, शौचालय, कीचन समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। बड़े शहरों की तुलना में छोटे शहरों में बने वैंक्विट हाल या मैरिज हाल व कम्यूनिटी हाल का किराया काफी कम रखा जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी तरह के आयोजन के लिए सस्ते में बेहतर सुविधाएं मिल सके।


शहरी क्षेत्र में बनेंगे धोबी घाट
नगर विकास विभाग द्वारा बजट केलिए तैयार किए जा रहे बजट में शहरों में धोबी घाट बनवाने के लिए भी धन की मांग की गई है। दरअसल नदियों में बढ़ते प्रदूषण से चिंतीत सरकार की मंशा है कि अगर शहरों में अलग से धोबी घाट का निर्माण करा दिया जाए तो कपड़े धूलने से होने वाले प्रदूषण से निजात मिल सकती है। जहां पर घाट बने वहां पर पानी की उपलब्धता भी रहेगी। इस योजना के लिए टोकन मनी के तौर पर बजट में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धेाबी घाट के पास पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह पानी वहीं पर रहेगा, जिससे प्रदूषण पर रोकथाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed