{"_id":"68addcdc4a9e9bb23b0f878a","slug":"vande-bharat-will-run-towards-varanasi-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1355693-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से वाराणसी तक चलेगी मेरठ लखनऊ वंदे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से वाराणसी तक चलेगी मेरठ लखनऊ वंदे भारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मेरठ सिटी से लखनऊ के बीच चलने वाली 22490/89 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार से वाराणसी तक चलाई जाएगी।
मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन 459 किमी की दूरी तय कर रही थी। वाराणसी तक विस्तार होने पर यह 783 किमी दूरी हो जाएगी। 22490 वंदे भारत मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलकर हापुड़, मुरादाबाद, बरेली होते हुए दोपहर 1:45 लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन दोपहर 3:53 बजे अयोध्या होकर शाम 6:25 वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 22489 वंदे भारत वाराणसी से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:40 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहां से दोपहर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी और बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ होकर रात 9:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। अब मेरठ, मुरादाबाद, हापुड़, बरेली के लोगों को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी और श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या पहुंचने में आसानी प्रदान करेगी।