Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vande Bharat

Lucknow News: जनवरी में पटरी पर उतरेगी अयोध्या-चित्रकूट वंदे भारत

Thu, 13 Nov 2025 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
vande Bharat

विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज की मांग पर सक्रिय हुआ रेलवे बोर्ड
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अयोध्या से चित्रकूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। इस बाबत रेलवे बोर्ड की ओर से उत्तर रेलवे मुख्यालय को पत्र भेजकर फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। उम्मीद जताई जा रही है की जनवरी में अयोध्या-चित्रकूट वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर उतर आएगी।

मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी जगहों तक श्रद्घालुओं की आवाजाही आसान बनाने के उद्देश्य से वंदे भारत एक्सप्रेस के नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसके तहत भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) की रामायण यात्रा भी शुरू की गई है। इसी बीच उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर अयोध्या से चित्रकूट धाम के लिए वंदे भारत चलाने की मांग की है। जिस पर रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे मुख्यालय को पत्र लिखकर अयोध्या से लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर के रास्ते चित्रकूट धाम के लिए वंदे भारत चलाने के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से इस वंदे भारत ट्रेन के लिए रूट, समयसारिणी वगैरह इस महीने के अंत तक तय कर लेने की योजना है। वहीं जनवरी में उत्तर रेलवे को वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी और अयोध्या-चित्रकूट वंदे भारत ट्रेन पटरी पर उतर आएगी। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक जनवरी में यह ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है। सांसद साक्षी महाराज के आग्रह पर ही लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव उन्नाव स्टेशन पर दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed