{"_id":"69bb167a7ba0a9240a0d0a05","slug":"vande-bharat-express-will-run-from-gomtinagar-to-chhapra-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1652322-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर से छपरा के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर से छपरा के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। यूपी व बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन पटरी पर उतारी जाएगी। यह वंदे भारत गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से छपरा के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है।
पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रेन का शेड्यूल भी तैयार हो गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने संचालन शुरू हो सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन लगातार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। अभी लखनऊ से पटना, देहरादून, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होता है। अब छपरा के लिए नई वंदे भारत पटरी पर उतरेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से होकर बिहार जाने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। रेल प्रशासन ने गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदे भारत चलाने की भी योजना तैयार की है। हालांकि, इन ट्रेनों के बारे में रेलवे बोर्ड से अभी अनुमति नहीं मांगी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से सात वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव, मरम्मत व धुलाई के लिए भटनी में डिपो निर्माण का भी प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिलने उम्मीद है।