फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaibhav and Abhishek to put on a power show at Ekana.

Lucknow News: इकाना में दिखेगा वैभव-अभिषेक का पावर शो

Sun, 04 Oct 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav and Abhishek to put on a power show at Ekana.
लखनऊ। एक छोर पर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और दूसरे छोर पर आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा... छह अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले में लखनऊ में पहली बार ये दोनों खिलाड़ी एक साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन

आईपीएल में गगनचुंबी छक्के लगाने वाले युवा वैभव और आक्रामक सलामी बल्लेबाज के रूप में पहचान बना चुके अभिषेक से प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। जापान एशियाई खेलों में दोनों बड़ी साझेदारी निभाने में नाकाम रहे थे। ऐसे में लखनऊ में दोनों से बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी।
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने लंबे-लंबे छक्कों से खास पहचान बना चुके हैं। वहीं अभिषेक शर्मा भी तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दोनों बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज देखने के लिए लखनऊ के दर्शक उत्साहित होंगे।  दोनों की जोड़ी को एक साथ सीधे मैदान पर देखने का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। इकाना स्टेडियम में दर्शक दोनों बल्लेबाजों से शुरू से ही चौके-छक्के देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी आज पहुंचेंगे लखनऊ, विंडीज के खिलाड़ी करेंगे अभ्यास
मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज टी-20 टीम में शामिल सात खिलाड़ी रविवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। टीम के अन्य खिलाड़ियों के भी शाम तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। मुकाबले के लिए टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी रविवार शाम को विंडीज टीम के साथ लखनऊ पहुंचेंगे, जबकि जापान एशियाई खेलों में भाग लेने गई टीम के अन्य खिलाड़ियों के सोमवार तक राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। यूपीसीए से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। इसी के साथ दोनों टीमें मुकाबले से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।

g 26 हजार टिकट बिके, बढ़ रहा रोमांच : 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के आधे से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अब तक करीब 26 हजार टिकटों की बिक्री हो चुकी है। मुकाबले तक 30 से 32 हजार टिकट बिकने की उम्मीद है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि मुकाबले के लिए कम दरों पर टिकट बेचने की योजना काम कर रही है। इससे टिकट बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जून को हुए एकदिवसीय मुकाबले में महज 10 हजार टिकट बिके थे। ऐसे में इस टी-20 मुकाबले को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी ज्यादा नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed