{"_id":"600b257a8ebc3e31d240a630","slug":"vaccination-started-late-in-rural-areas-lucknow-news-lko5612365152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ग्रामीण इलाकों में सूची में गड़बड़ी से कई जगह देर से शुरू हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ग्रामीण इलाकों में सूची में गड़बड़ी से कई जगह देर से शुरू हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
इंदिरानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को टीका लगवाते स्वास्थ्यकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। टीकाकरण को लेकर ग्रामीण इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर असमंजस की स्थिति साफ तौर पर नजर आई। कई स्थानों पर सूची में गड़बड़ियां रहीं तो कुछ जगह निर्धारित समय तक व्यवस्थाएं दुरुस्त होती रहीं। जिन केंद्रों पर टीकाकरण का ग्राफ काफी कम था, वहां दोपहर बाद फोन करके सूची में शामिल लोगों को बुलाया गया। यही वजह है कि यहां देर से टीकाकरण शुरू हो सका। पेश है स्थिति बयां करती एक रिपोर्ट:
बख्शी का तालाब : सूची में गड़बड़ी से हुई परेशानी
सीएचसी बीकेटी में सुबह नौ बजे टीकाकरण कर्मी पहुंच गए थे, लेकिन सूची में कई तरह की गड़बड़ियां थीं। इससे मिलान के दौरान काफी समस्या हुई। अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सूची में कुछ त्रुटियां सामने आई थीं, जिसे सुधार लिया गया और पंजीकरण शुरू कराया गया। यहां पहला टीका मिश्रीपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू को लगा। इसी तरह सीएचसी इटौंजा में सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। अधीक्षक डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि सर्वर संबंधी समस्या होने की वजह से देर से शुरुआत हुई है। सीएचसी इटौंजा में पहला टीका आशा कुमकुम को लगा।
मोहनलालगंज : किसी के पास आया मेसेज तो किसी को फोन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में सुबह नौ बजे सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। यहां टीकाकरण कराने आए कर्मचारियों ने बताया कि किसी को फोन करके सूचना दी गई तो किसी के पास मेसेज पहुंचा था। सुबह 10 बजे पहला टीका डॉ. मनीष अवस्थी को लगा। यहां टीकाकरण के लिए दोपहर 12 बजे के बाद लोगों को फोन करकेबुलाया गया। सीएचसी नगराम में पहला टीका यहां के मेडिकल ऑफिसर कैलाश बाबू ने 10.5 बजे लगवाया।
विज्ञापन
सरोजनीनगर-गोसाईंगंज : डॉक्टर ने लगवाया टीका तो आगे बढ़ा कारवां
सरोजनी नगर सीएचसी में सुबह 10.28 बजे पहला टीका कर्मचारी हरिकेश को लगा। इसके बाद 10.41 बजे डॉ. अजहर ने टीका लगवाया। गोसाईंगंज में सुबह करीब नौ बजे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पहुंचने लगी। यहां पहला टीका डॉ. बीके पाठक को लगा।
मलिहाबाद : बहाने बनाते रहे चिकित्सक
मलिहाबाद में कई चिकित्सक टीकाकरण कराने केंद्र पर नहीं पहुंचे। यहां की टीम का कहना है कि कई चिकित्सकों को फोन करके टीकाकरण के लिए बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। किसी ने खुद को मुंबई में होने की जानकारी दी तो किसी ने अलीगढ़ या दिल्ली ...। अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज के 39 डॉक्टर व कर्मचारियों का नाम भी टीकाकरण कराने वालों की सूची में था, लेकिन उसमें करीब पांच लोग ही पहुंचे हैं। अन्य को फोन किया गया. लेकिन वे नहीं आए। मलिहाबाद सीएचसी में टीकाकरण की शुरुआत 10.5 बजे हुई। पहला टीका ब्लॉक लेखा प्रबंधक विजय पाल को लगा।