{"_id":"e6755dd7048352f421de2a1362b89fd4","slug":"vacany-in-raebareli-phc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 27 पदों के लिए 1074 लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 27 पदों के लिए 1074 लोगों ने किया आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में खुलने वाली दो पीएचसी के 27 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इन पदों के सापेक्ष 1074 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें आया के एक पद के लिए 119 और स्टाफ नर्स के तीन पदों के लिए 331 लोगों ने दावेदारी ठोकी है। भर्ती के लिए 21 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच इंटरव्यू होगा।
जिला अस्पताल के अलावा शहर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। विभाग की ओर से अस्पतालों के लिए स्टाफ व चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दोनों पीएचसी के लिए संविदा पर 27 पदों की भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन आ चुके हैं। संविदा के मात्र 27 पदों के लिए 1074 लोगों ने आवेदन किया है।
आवेदनपत्रों की जांच के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को छुट्टी के दिन भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रक्रिया को पूरी कराने में जुटे रहे।
एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए इंटरव्यू 21 नवंबर, स्टाफ नर्स के लिए 21 से 25 तक, फॉमासिस्ट का 26 व 27 को, एलटी पद के लिए 28 को, एएनएम का इंटरव्यू 29 नवंबर व एक दिसंबर को होगा। इसके अलावा आया, वार्ड बॉय व स्वीपर पदों के लिए इंटरव्यू दो से आठ दिसंबर के बीच होगा।