फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assistant Teacher Recruitment 2021: Vacant posts will be filled in 69 thousand teachers recruitment case.

यूपी: 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू, पूरा कार्यक्रम जारी

Sat, 19 Jun 2021 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Jun 2021 02:06 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त पदों को भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP Assistant Teacher Recruitment 2021: Vacant posts will be filled in 69 thousand teachers recruitment case.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची से भरा जाएगा। करीब 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को 30 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद शासन ने कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


एनआईसी की ओर से चयन और जिला आवंटन की सूची 26 जून को जारी की जाएगी। 28 से 29 जून तक जिलों में काउंसलिंग और दस्तावेजों की जांच होगी। 30 जून को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि भर्ती में खाली पदों को भरे जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद पर धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना था कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में लगभग छह हजार पद खाली हैं। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री ने  23 मार्च को इन खाली पदों को एक महीने में भरने का आश्वासन दिया था। एक महीने का आश्वासन अब तीन महीने बीत गया है। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से इस बारे में कोई पहल नहीं की गई।

घेराव कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अभी तक खाली पदों का आंकड़ा तक तैयार नहीं किया जा सका। परिषद की ओर से आंकड़ा तैयार करने के साथ काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करना चाहिए। घेराव कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद भी अधिकारी पूरे मामले में हीलाहवाली कर रहे हैं।

बता दें कि शिक्षक भर्ती आरक्षण की गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भी चर्चा में आ चुकी है। अभ्यर्थियों का कहना था कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द जांच करवाकर चयन से बाहर हो गए पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई।


अभ्यर्थियों का आरोप था कि 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़े अभ्यर्थियों के लगभग 6000 पदों पर घोटाला हुआ है। 2019 में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कई लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से लगभग एक लाख 40 हजार अभ्यर्थी पास हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed