फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vacant posts of Anganbadi will be filled soon.

यूपी : तीन दिन में शुरू होगी आंगनबाड़ी के रिक्त 5300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, जारी हो चुके हैं निर्देश

Wed, 24 Mar 2021 09:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Mar 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
Vacant posts of Anganbadi will be filled soon.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए निदेशक आईसीडीएस डॉ. सारिका मोहन की ओर से सभी डीएम को तीन दिन में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में इस समय इन तीनों श्रेणी के करीब 5300 पद खाली हैं।

विज्ञापन


निदेशक आईसीडीएस ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भी तीन दिन में खाली पदों का ब्योरा एनआईसी की ओर से विकसित वेबसाइट पर अपलोड कर रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कराने को कहा है। काफी समय से आंगनबाड़ी केंद्रों में पद रिक्त होने से काम प्रभावित हो रहा था। इस बीच जब सरकार ने मिशन रोजगार शुरू किया है तो अब इन पदों को भरने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि विभाग की वेबसाइट balvikasup.gov.in पर आंगनबाड़ी केंद्रों की रिक्तियों का ब्योरा आरक्षण सहित जिला स्तर पर फीड किया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारियों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किए जा चुके हैं विस्तृत दिशा निर्देश

आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के खाली पदों को भरने के संबंध में इससे पहले जनवरी में विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उसी क्रम में अगले तीन दिनों में जिलों में आरक्षणवार खाली पदों की फीडिंग वेबसाइट पर की जाएगी। इसके बाद भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।

45 दिन में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया
निदेशक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की समयसीमा तय कर दी गई है। अगले तीन दिनों में विज्ञापन जारी होंगे। विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया जाएगा। पूरी भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों में पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed