फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vacancy in model schools.

स्कूलों में आईं बंपर नौकरियां, आवेदन करें

Tue, 17 Feb 2015 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Feb 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
Vacancy in model schools.

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खुलने वाले मॉडल स्कूलों के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से लिए जाएंगे। ई-चालान बनवाकर आवेदन 12 मार्च तक किए जा सकेंगे। इसके लिए 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर व बीएड वाले पात्र होंगे। आवेदन के लिए 35 से 50 वर्ष की आयु सीमा होनी चाहिए।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व निशक्तों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष से लगातार रहने वाले ही पात्र होंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रदेश में मौजूदा समय 192 मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य भर्ती में केंद्र व राज्य सरकार के स्वायत्तशासी संस्थानों में प्रधानाचार्य के पदों पर कार्यरत रहने वाले, प्रधानाध्यापक या उप प्रधानाचार्य के पद पर लगातार पांच वर्षों तक काम करने वाले या पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रूप में दो साल तक काम करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। कंप्यूटर की जानकारी होने पर वरीयता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए यूपी डेस्क से होगा करार

Vacancy in model schools.

ऑनलाइन आवेदन के लिए यूपी डेस्को से करार होगा। पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा से ई-चालान बनवाया जा सकेगा। डेबिट व क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से चालान शुल्क जमा किए जा सकेंगे। सामान्य व पिछड़ा वर्ग को 500 व अनुसूचित जाति, जनजाति को 200 रुपये शुल्क देना होगा।

निशक्तों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पांच स्थानों का विकल्प दे सकेंगे। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार से होगी। चयनितों के जॉइनिंग से पहले उसके चरित्र का पुलिस से सत्यापन कराया जाएगा।

ऐसे बनेगी मेरिट
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व स्नातकोत्तर के प्राप्तांकों को जोड़कर मेरिट बनेगी। बीएड लिखित परीक्षा में प्रथम श्रेणी पर 12, द्वितीय 6 और तृतीय श्रेणी पर 3 अंक मिलेंगे। प्रयोगात्मक में भी इसी तरह अंक दिए जाएंगे। पीएचडी होने पर 6 अंक, शैक्षिक अनुभव पर अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे। इसमें एक साल के अनुभव पर अधिकतम दो अंक दिए जाएंगे और केवल 10 वर्ष के अनुभव को ही जोड़ा जाएगा।

चयन समितियों में ये होंगे शामिल

Vacancy in model schools.

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक मंडल में चयन कमेटी बनेगी। इसमें अपर परियोजना निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सदस्य सचिव होगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशक व प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा से नामित एक शिक्षाविद् इसमें सदस्य होंगे।

आवेदन के लिए कब क्या
विज्ञापन--18 फरवरी
ऑनलाइन पंजीकरण--18 फरवरी से
पंजीकरण की अंतिम तिथि--10 मार्च
ई-चालान प्रिंट की अंतिम तिथि--10 मार्च

ई-चालान जमा होगा--10 मार्च तक
आवेदन की अंतिम तिथि--12 मार्च
आवेदन में त्रुटि सुधार सकेंगे--13 से 16 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed