फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vacancies in jal nigam department

सरकारी नौकरी ढूंढ़ने वालों के लिए खुशखबरी, जल निगम में जल्द होगी भर्ती

Sat, 15 Oct 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Oct 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
vacancies in jal nigam department
डेमो

लंबे इंतजार के बाद जल निगम में सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की तैयारी है। इस संबंध में निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक जेई के रिक्त 853 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि एई के 100 से अधिक पद हैं। फिलहाल जेई की भर्ती से संबंधित प्रस्ताव को सरकार के स्तर से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


जबकि एई वाला प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है। दरअसल जल निगम में इंजीनियरों की सीधी भर्ती वाले पदों पर काफी लंबे समय से नियुक्ति नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बहुत से जेई व एई या तो रिटायर हो गए या प्रमोशन पाकर अधिशासी अभियंता (ईई) बन गए हैं। इस वजह से एई व जेई के बहुत से पद खाली पड़े हैं। जबकि अधिकांश विभागीय कार्य इंजीनियरिंग से ही संबंधित हैं।

सिविल में होगी सबसे अधिक जेई की भर्ती

vacancies in jal nigam department
डेमो

इधर स्मार्ट सिटी समेत अन्य विभागों की परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी जल निगम को ही कार्यदायी संस्था बना दिया गया है। इससे निगम पर काम का बोझ बढ़ गया है।

ऐसे में अभियंताओं की कमी से विकास कार्यों के क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा था। इसको देखते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू की गई है। 

प्रस्ताव के मुताबिक सबसे अधिक जेई की भर्ती सिविल में होनी है। इसमें 727 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जबकि इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल में 126 जेई की भर्ती होगी।

इसी प्रकार सहायक अभियंताओं के 100 से अधिक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। संभावना है कि अगले माह इन सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

‘सिविल के अलावा इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल के कुल 853 पदों पर जेई की भर्ती के प्रस्ताव को सरकार से अप्रूवल मिल गया है। एई के भी 100 से अधिक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, इस पर अप्रूवल मिलने के बाद दोनों प्रस्तावों को जल्द ही नगर विकास विभाग को आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया जाएगा’। - पीके आसूदानी, प्रबंध निदेशक, जल निगम  
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed