फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarayani Kauthig will be organised in Lucknow from today

Lucknow News: शोभायात्रा के साथ लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग आज से

Tue, 14 Jan 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Uttarayani Kauthig will be organised in Lucknow from today
उत्तरायणी कौथिग को लेकर जानकारी देते संगठन के पदाधिकारी।
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में मंगलवार से 10 दिवसीय कौथिग की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में शामिल होंगी। इस दौरान छोलिया दल के कलाकारों का दल भी गायन-नृत्य की प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन


पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने सोमवार को कार्यक्रमस्थल पर प्रेसवार्ता कर बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत मंगलवार को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान महानगर से होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पर्वतीय समाज के लोग शामिल होंगे। उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी करेंगे।
विज्ञापन




कौथिग के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कई मंत्रियों, सांसद व विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापरिषद के महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस बार कौथिग की थीम महाकुंभ रखी गई है। इसकी झलक यहां सांस्कृतिक आयोजनों में नजर आएगी। इस बार का आयोजन उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य के आंदोलनकारियों को समर्पित किया जा रहा है। ग्राम देवता का पूजन होगा। 15 जनवरी को सैनिक दिवस मनाया जाएगा। बच्चों के लिए भी आयोजन होंगे। पर्वतीय समाज के कवि-कवयित्रियां रचनापाठ करेंगे। प्रेसवार्ता में प्रो. आरसी पंत, एनके उपाध्याय, ज्ञान पंत, केएन पाठक, गोविंद पाठक, हेमंत सिंह गड़िया आदि मौजूद रहे।
---



स्टॉलों पर बाल मिठाई से लेकर पहाड़ी कालीन तक
मेले में अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। यहां उत्तराखंड की प्रसिद्ध बाल मिठाई से लेकर चुटुक (पहाड़ी कालीन), पर्वतीय पकवान, दालें, औषधीय जड़ी-बूटियाें समेत अन्य सामान उपलब्ध रहेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मंच भी तैयार हो चुका है।



भगत सिंह कोश्यारी को मिलेगा पर्वत गौरव सम्मान

महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कौथिग में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पर्वत गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को क्रमश: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली वीरता पुरस्कार, डॉ. एमसी पंत चिकित्सा सम्मान, गोविंद सिंह नयाल सामाजिक सेवा सम्मान, दीवान सिंह डोलिया लोक कला सम्मान, गोपाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, श्यामाचरण काला पत्रकारिता सम्मान, बीएम शाह नाट्य कला सम्मान, नितिशा नेगी क्रीड़ा सम्मान, गौरा देवी महिला सम्मान व रणवीर सिंह बिष्ट कला सम्मान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed