फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami offered prayer to Ramlala in Ayodhya.

Ayodhya: सीएम धामी ने मंत्रिमंडल सहित रामलला के दर्शन किए, बोले- मोदी-योगी के नेतृत्व में राम युग शुरू हुआ

Tue, 20 Feb 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण होना राम युग की शुरुआत है। यह प्रत्येक सनातनी के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami offered prayer to Ramlala in Ayodhya.
अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। यह विश्व के प्रत्येक सनातनी की भावनाओं की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कालखंड में फिर से राम युग का आरंभ हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब कई बार अयोध्या आए। उस समय यहां पर भगवान रामलला को टेंट में विराजे देखकर भावुकता होती थी। आज गर्व का अनुभव हो रहा है। टेंट से रामलला भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं।
विज्ञापन


धामी ने बताया कि अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में वहां के लोग यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आएंगे। ऐसे में सदन का निर्माण हो जाने से उत्तराखंडवासियों को सहूलियत होगी। जब उनसे पूछा गया कि राम मंदिर निर्माण का लाभ लोकसभा चुनाव में मिलेगा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि प्रभु श्रीराम यत्र, तत्र, सर्वत्र हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed