फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Winter arrives in the state, night temperatures drop to 16 degrees; forecasts issued for the co

यूपी: प्रदेश में सर्दी की दस्तक, 16 डिग्री तक आया रात का तापमान; आने वाले दिनों के लिए जारी हुए पूर्वानुमान

Tue, 20 Oct 2026 08:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 Oct 2026 08:35 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में अब सर्दी दस्तक दे चुकी है। दिन के साथ रात के पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। 
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Winter arrives in the state, night temperatures drop to 16 degrees; forecasts issued for the co
यूपी में सर्दी ने दी दस्तक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह-शाम और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। पश्चिमी यूपी के बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत करीब आधा दर्जन जिलों में तो दिन का तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। इससे दिन में मौसम सुहाना रहेगा, जबकि सुबह और रात की ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन


अयोध्या में सबसे ठंडा दिन
सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं हरदोई और नजीबाबाद दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गिरने लगा रात का पारा

राजधानी के मौसम में स्थिरता आने लगी है। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली, हालांकि इसकी तपिश नरम रही। वहीं, रात के तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

इस दौरान दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।रविवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed