फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh will get big benefits from Union Budget 2019.

केंद्र ने आम बजट में यूपी के लिए खोला खजाना, मिलेंगे 2.19 लाख करोड़ रुपये

Sat, 06 Jul 2019 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jul 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh will get big benefits from Union Budget 2019.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मोदी-2 सरकार के पहले आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपी को 2.19 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी है। इसमें 1.45 लाख करोड़ रुपये केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी है, जबकि 74 हजार करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता व अनुदान के रूप में मिलेंगे। वित्त वर्ष के अंत तक केंद्र से राज्य को प्राप्त होने वाला आवंटन सवा दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


शीर्ष अफसरों के अनुसार यूपी देश की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की तादाद अभी भी काफी है। ऐसे में केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ भी यूपी के लोगों को मिलने वाला है।
विज्ञापन


पीएम सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ प्रदेश के किसानों को
केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 75 हजार करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित है। इसमें किसानों को एक वर्ष में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त देने का प्रस्ताव है। यूपी में योजना के लाभार्थियों की तादाद 2 करोड़ पार करने की संभावना है। लिहाजा सर्वाधिक लाभ प्रदेश को मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण, गरीब महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने में भी यूपी आगे रहा है। इस बजट में भी इन योजनाओं पर फोकस है। इस बार सरकार ने श्रमिकों के लिए पीएम श्रमयोगी व कर्मयोगी मानधन योजना शुरू की है। इनके भी सर्वाधिक लाभार्थी यूपी से होंगे।

22 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

केंद्र सरकार ने 2018-19 के बजट में केंद्रीय करों में यूपी की हिस्सेदारी के लिए 1,36,749 करोड़, वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार अनुदान 19,059 करोड़ और केंद्रीय सहायता वाली योजनाओं के लिए 49,820 करोड़ रुपये तय किया था। यानी 2,05630 करोड़ रुपये। इस हिसाब से इस बजट में यूपी को 14 हजार करोड़ रुपये ज्यादा की सौगात मिलने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed