फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh will get 42 new DSP before diwali

दिवाली से पहले यूपी को मिलेंगे 42 नए पुलिस उपाधीक्षक, प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी

Mon, 29 Oct 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Oct 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh will get 42 new DSP before diwali
डेमो
यूपी को दिवाली से पहले 42 नए पुलिस उपाधीक्षक मिल जाएंगे। इसके लिए पदोन्नति समिति की बैठक इसी महीने की 11 तारीख को हो चुकी है। इसमें 1 जुलाई 2018 से 30 जून 2019 तक रिक्त हो रहे 94 पदों को भरने पर चर्चा हुई है। राज्यपाल इनके प्रमोशन को जल्द ही हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इस महीने पुलिस उपाधीक्षक के 8 पद खाली हो रहे हैं। सितंबर और अगस्त में रिटायरमेंट के बाद 6-6 पद खाली हुए थे। जुलाई में 12 उपाधीक्षक रिटायर हुए थे। इस दौरान तीन को कंपल्सरी रिटायरमेंट दिया गया और 7 उपाधीक्षक प्रोन्नति पाकर अपर पुलिस अधीक्षक बन गए।
विज्ञापन


इस तरह उपाधीक्षक के कुल 42 पद रिक्त हो गए। अधिसूचना जारी होने के बाद इन पदों पर तैनाती दे दी जाएगी। इसके अलावा हर महीने जैसे-जैसे पद रिक्त होंगे, वरिष्ठता सूची के अनुसार उसी क्रम में इंस्पेक्टर को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफर के लिए प्रमोशन का इंतजार

uttar pradesh will get 42 new DSP before diwali
डेमो
सूत्रों के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण काफी समय से नहीं हुए हैं। ऐसे में कई स्थानों पर काडर पोस्टिंग को लेकर अव्यवस्था बनी हुई है। अगस्त में 23 अपर पुलिस अधीक्षकों को प्रमोशन देकर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया।

इसमें से केवल 6 को तैनाती दी गई है। इनमें अकेले पांच अधिकारी एसटीएफ के हैं। बाकी अपने पुराने पदों पर तैनात हैं। एसटीएफ में भी एएसपी के जो पद खाली हुए हैं, उन्हें अभी तक नहीं भरा गया है। उपाधीक्षकों के प्रमोशन को लेकर जारी होने वाली अधिसूचना के कारण ही स्थानांतरण प्रक्रिया रुकी हुई है।

माना जा रहा है कि पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर मुहर लगने के बाद एएसपी और डीएसपी के बड़े पैमाने पर तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed