फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh will get 100 e hospitals soon

यूपी में छह महीने में 100 ई-अस्पताल, जानें फायदे और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Wed, 07 Jun 2017 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jun 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh will get 100 e hospitals soon
website
प्रदेश के 100 जिला स्तर के अस्पताल केंद्र की ई-हॉस्पिटल योजना से जोड़े जाएंगे। इससे मरीज घर बैठे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। यानी अस्पताल में लंबी लाइन में लगकर पर्चा बनवाने की परेशानी से निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि छह महीने में 100 अस्पताल ई-हॉस्पिटल से जुड़ जाएंगे। 

रविशंकर प्रसाद मंगलवार को एनेक्सी पंचम तल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि केंद्र की ई-हास्पिटल योजना से अब तक देश के 82 अस्पताल जोड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश भर के जिला स्तर के अस्पताल इससे जोड़े जाएंगे। यूपी के अस्पतालों को इस योजना से जोड़ने में तेजी लाई जाएगी। लखनऊ में राम मनोहर लोहिया व श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ई-हॉस्पिटल योजना से पहले ही जुड़ चके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-हॉस्पिटल से आपको क्या फायदा

uttar pradesh will get 100 e hospitals soon
डेमो - फोटो : demo pic
घर बैठे ले सकेंगे अपॉइंटमेंट : ई-हॉस्पिटल से रजिस्ट्रेशन, पर्चा, अपॉइंटमेंट, ब्लड बैंक, ओपीडी से मरीजों की भर्ती और डिस्चार्ज तक के काम ऑनलाइन हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। 

रजिस्ट्रेशन की रसीद अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑनलाइन प्रिंट निकाल सकेंगे या फिर अस्पताल के काउंटर से भी रसीद ले सकेंगे। 

पर्चा भूलने पर परेशानी नहीं होगी : किसी मरीज को जिला अस्पताल से रेफर किया जाता है तो उसे मेडिकल जांच रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी। मरीज को क्या उपचार दिया गया है यह सारी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी।

ऐसे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

uttar pradesh will get 100 e hospitals soon
online apply
इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से चलाईं जा रही सेंट्रलाइज्ड वेबसाइट www.ors.gov.in पर लॉग-इन करना होगा। इसके बाद आधार या मोबाइल नंबर के जरिये रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।  

ऐसे काम करता है ई-हॉस्पिटल
इस योजना के तहत बड़े अस्पतालों को एक-दूसरे से जोड़ दिया जाएगा। इसका एक बड़ा फायदा यह भी है कि देश के बड़े अस्पतालों से मरीज के उपचार के लिए इसकी मदद से सुझाव लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed