फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Western disturbance activates in the state, strong winds will blow in 26 districts; warning of

यूपी: प्रदेश में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 26 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं; कई इलाकों में बारिश-ओले की चेतावनी

Fri, 13 Mar 2026 08:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Mar 2026 08:13 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Western disturbance activates in the state, strong winds will blow in 26 districts; warning of
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। माैसम विभाग ने 15 मार्च यानी रविवार के लिए प्रदेश के तराई व पश्चिमी इलाकों के 26 जिलों में गरज चमक के साथ 30से 50 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावन जताई है। माैसम विभाग ने 15 व 16 मार्च को तराई व पश्चिमी जिलों में बारिश और मध्यांचल में तेज हवा और बादलों की सक्रियता बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


वहीं पूर्वी तराई के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर समेत छह जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। माैसम विभाग का कहना है कि इस विक्षोभ के असर से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में पड़ेगा और लगभग 35 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी की आशंका है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि यूपी में नए विक्षोभ के असर से तराई व पूर्वांचल में 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के झोंके के साथ हल्की से मध्यम बारिश के संकेत है। इसके असर से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका प्रदेश में व्यापक असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को बांदा में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। यहां सर्वाधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं वाराणसी में 36.9 डिग्री और प्रयागराज व उरई और 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 22.6 डिग्री के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही।

ओलावृष्टि की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर,कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर व आसपास के इलाकों में

मेघगर्जन, वज्रपात व झोंकेदार हवाओं की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed