फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Westerly winds create cold wave-like conditions in the state at night, with these cities being

यूपी: पछुआ हवाओं से प्रदेश में रात में शीतलहर जैसे हालात, ये शहर रहे सबसे ठंडे; जारी हुए पूर्वानुमान

Tue, 11 Nov 2025 07:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Nov 2025 07:32 AM IST
सार

Winter in UP: यूपी में पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने रात में सिहरन पैदा की है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Westerly winds create cold wave-like conditions in the state at night, with these cities being
कानपुर मेंनौ डिग्री पर आया पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ के जोर से कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। सोमवार को इटावा, कानपुर और बाराबंकी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। वहीं कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है। सोमवार को इटावा में रात का पारा 8.9 डिग्री, कानपुर शहर में 9.2 डिग्री और बाराबंकी में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कई जिलों में रात में शीतलहर जैसी स्थितियां रह सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से लोगों को तड़के सुबह-शाम और देर रात में ठंड से समुचित बचाव करने का सुझाव जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में रात में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। साथ ही इन जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क जाने से शीतलहर जैसी स्थितियां बन सकती हैं। वहीं कई जिलों में सुबह के समय कोहरा और बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप की मौजूदगी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातें हुई सर्द, तालकटोरा की हवा हुई खराब

राजधानी में सोमवार को दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। दोपहर की धूप में हल्की तपिश बढ़ी हुई महसूस हुई और दिन के पारे में मामूली बढ़त दर्ज हुई। देर शाम से लेकर रात भर और सुबह तक चल रही ठंडी सिहरन भरी पछुआ हवाओं के असर से यहां ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। रात के पार में 1 डिग्री तक की गिरावट आई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी हिमालय में हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से रात के पारे में अभी और गिरावट के संकेत हैं। मंगलवार को तड़के सुबह कोहरे के साथ ठंड में बढ़त देखने को मिल सकती है। सोमवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं रात का तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed