{"_id":"691b4d2a8acd07bd0f0256ce","slug":"uttar-pradesh-water-chestnut-cultivation-to-begin-in-the-state-government-plans-18-crore-rupees-central-ass-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में शुरू होगी मखाने की खेती, सरकार ने बनाई 18 करोड़ की कार्ययोजना; केंद्र से मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में शुरू होगी मखाने की खेती, सरकार ने बनाई 18 करोड़ की कार्ययोजना; केंद्र से मिलेगी मदद
Mon, 17 Nov 2025 09:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:58 PM IST
सार
Makhana cultivation: बिहार की तर्ज पर यूपी में भी मखाने की खेती शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
मखाना किसान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मखाना की खेती शुरू कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें मखाना की खेती के लिए तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 18 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने प्रदेश में मखाना विकास के क्रियान्वयन संबंधी 18 करोड़ की कार्ययोजना की रिपोर्ट राष्ट्रीय मखाना बोर्ड नई दिल्ली को भेज दी है। इसमें बताया गया है कि मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश में सब एजेंसी के रूप में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को नामित किया गया है।
विज्ञापन
मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण को नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक शाकभाजी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन